India Pakistan War : पीएम मोदी के इस फैसले से पाकिस्तानी सेना में मची खलबली!

PM Narendra Modi

India Pakistan War : भारत के साथ बढ़ते तनाव पर चर्चा के लिए पाकिस्तानी सेना के कोर कमांडरों ने अहम बैठक की. पीएम मोदी के पिछले दिनों के फैसले से पाकिस्तान टेंशन में है. जानें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने क्या कहा?

India Pakistan War : भारत के एक्शन से पाकिस्तान छटपटा गया है. पाकिस्तानी सेना के कोर कमांडरों ने शुक्रवार को एक अहम बैठक की, जिसमें भारत के साथ बढ़ते तनाव की समीक्षा की गई. यह बैठक रावलपिंडी में सेना मुख्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने की. कमांडरों ने कहा कि वे देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों को मार दिया था. इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. ऐसे माहौल में पाक सेना की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

पीएम मोदी ने बढ़ा दी पाकिस्तान की टेंशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल को सशस्त्र बलों को पहलगाम हमले पर जवाब देने के लिए पूरी छूट दी. इसके बाद से पाकिस्तान टेंशन में है. मोदी ने कहा कि भारत कब, कैसे और कहां जवाब देगा, इसका फैसला सेना खुद कर सकती है. इसके बाद पाकिस्तानी सेना के शीर्ष अधिकारियों ने बैठक की और कहा कि वे देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि अगर कोई हमला या दुस्साहस हुआ तो वे देश की सीमा और संप्रभुता की रक्षा के लिए हर कदम उठाएंगे. दोनों देशों के बीच हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें : गंगा एक्सप्रेसवे में भारत ने रात में भी दिखाई ताकत, राफेल, जगुआर, सुखोई की उड़ान देख हिल गया पाकिस्तान!

नवाज शरीफ ने पहलगाम हमले पर क्या कहा?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद शुक्रवार को अपना पहला बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि यह बेहद सराहनीय है कि संसद में सभी राजनीतिक दलों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के समर्थन में एक स्वर में बात की है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सीनेटर इरफान सिद्दीकी के साथ हुई बैठक के बाद 75 साल के नवाज ने एक बयान में कहा, ‘‘सांसदों का सामूहिक रुख राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देगा. जनता में एकजुटता की भावना को मजबूत करेगा. यह बेहद सराहनीय है कि संसद में सभी राजनीतिक दलों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के समर्थन में एक स्वर में बात की है.’’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >