India Pakistan Tensions: इमरान खान ने पहलगाम हमले पर उगला जहर, भारत को दी गीदड़भभकी, कहा…परमाणु फ्लैशपॉइंट

India Pakistan Tensions: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. भारत सरकार ने पड़ोसी देश पर कई कड़े कदम उठाए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्मी को कार्रवाई के लिए खुली छूट दे दी है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल के अंदर से जहर उगला है. उन्होंने भारत को चेतावनी दी है. उन्होंने परमाणु फ्लैशपॉइंट का भी जिक्र किया है.

India Pakistan Tensions: पाकिस्तानी जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “पहलगाम की घटना में लोगों की जान जाना बेहद परेशान करने वाला और दुखद है. मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”

मोदी सरकार फिर से पाकिस्तान पर दोष मढ़ रही : इमरान खान

इमरान खान ने अपने पोस्ट में लिखा, “जब फाल्स फ्लैग पलवामा ऑपरेशन की घटना हुई थी, तब हमने भारत को हरसंभव सहयोग देने की पेशकश की थी, लेकिन भारत कोई ठोस सबूत पेश करने में विफल रहा. जैसा कि मैंने 2019 में भविष्यवाणी की थी, पहलगाम की घटना के बाद फिर से वही हो रहा है. आत्मनिरीक्षण और जांच के बजाय, मोदी सरकार फिर से पाकिस्तान पर दोष मढ़ रही है.”

इमरान खान ने भारत को दी गीदड़भभकी

पूर्व पाक पीएम इमरान खान ने भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा, “1.5 बिलियन लोगों का देश होने के नाते, भारत को पहले से ही परमाणु फ्लैशपॉइंट के रूप में जाने जाने वाले क्षेत्र के साथ खिलवाड़ करने के बजाय जिम्मेदारी से काम करने की जरूरत है. शांति हमारी प्राथमिकता है, लेकिन इसे कायरता नहीं समझा जाना चाहिए. पाकिस्तान के पास किसी भी भारतीय दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी क्षमता है, जैसा कि मेरी सरकार ने पूरे देश के समर्थन से 2019 में किया था.”

कश्मीर मुद्दे पर इमरान ने उगला जहर

इमरान खान ने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा, “मैंने हमेशा कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार के महत्व पर जोर दिया है, जैसा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों द्वारा गारंटीकृत है. मैं इस तथ्य पर भी प्रकाश डालता रहा हूं कि आरएसएस की विचारधारा के नेतृत्व वाला भारत न केवल इस क्षेत्र के लिए बल्कि उससे परे भी एक गंभीर खतरा है. अनुच्छेद 370 के अवैध निरस्तीकरण के बाद कश्मीर में भारतीय उत्पीड़न तेज हो गया है, जिसने कश्मीरी लोगों की आजादी की इच्छा को और बढ़ा दिया है.”

इमरान खान ने नवाज शरीफ और आसिफ जरदारी पर बोला हमला

इमरान खान ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “नवाज शरीफ और आसिफ जरदारी जैसे स्वार्थी लोगों से किसी भी तरह के सख्त रुख की उम्मीद करना बेवकूफी है. वे भारत के खिलाफ कभी नहीं बोलेंगे क्योंकि उनकी अवैध संपत्ति और व्यापारिक हित विदेश में हैं. वे विदेशी निवेश से लाभ कमाते हैं और उन वित्तीय हितों की रक्षा के लिए वे विदेशी आक्रमण और पाकिस्तान के खिलाफ निराधार आरोपों के सामने चुप रहते हैं. उनका डर सरल है: अगर वे सच बोलने की हिम्मत करते हैं तो भारतीय लॉबी उनकी अपतटीय संपत्ति को जब्त कर सकती है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >