पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल से हुए हमले, भारत किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार - रक्षा मंत्रालय

India Pakistan Conflict: रक्षा मंत्रालय ने आगे लिखा है कि इनमें से 3 को काइनेटिक और नॉन-काइनेटिक क्षमताओं का इस्तेमाल करते हुए सभी हमलों को नाकाम कर दिया गया. इस दौरान मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किया गया. किसी के हताहत होने या किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है. रक्षा मंत्रालय ने जोर देकर कहा है कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा और अपने लोगों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है.

India Pakistan Conflict: रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों से गुरुवार 8 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की गयी. जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल दागे गये. रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर थोड़ी देर पहले ट्वीट कर कहा, ‘जम्मू, पठानकोट और ऊधमपुर के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन और मिसाइल दागे गये, लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के मंसूबों को नाकाम कर दिया.’

रक्षा मंत्रालय ने आगे लिखा है कि इनमें से 3 को काइनेटिक और नॉन-काइनेटिक क्षमताओं का इस्तेमाल करते हुए सभी हमलों को नाकाम कर दिया गया. इस दौरान मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किया गया. किसी के हताहत होने या किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है. रक्षा मंत्रालय ने जोर देकर कहा है कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा और अपने लोगों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है.

इसे भी पढ़ें

Operation Sindoor India Pakistan War Live Updates: भारत ने शुरू की जवाबी कार्रवाई, पाकिस्तान के F-16 और JF-17 जेट को मार गिराया

पाकिस्तानी हमलों के बीच सीडीएस और तीनों सेनाध्यक्षों के साथ अहम बैठक कर रहे राजनाथ सिंह

पठानकोट एयरबेस और श्रीनगर एयरपोर्ट पूरी तरह सुरक्षित, एस 400-एल 70 डिफेंस ने हवा में ही उड़ाया पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन

India Pakistan War: पाकिस्तान ने जम्मू में किया हमला, पूरे क्षेत्र में ब्लैक आउट, भारत का मुंहतोड़ जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >