भारत के परमाणु जखीरे में 190 हथियार, नई मिसाइलों के लिए 30 और तैयार

अमेरिका के एक नॉन प्रॉफिटेबल थिंक टैंक के मुताबिक, भारत के पास करीब 190 परमाणु हथियार हैं. इनमें से करीब 30 हथियार उन नई मिसाइलों के लिए तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें भारत अभी बना रहा है.

‘फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स’ (एफएएस) ने भारत के परमाणु हथियारों को लेकर यह अनुमान लगाया है. एफएएस ने सरकारी आंकड़ों और कमर्शियल सैटेलाइट से मिली तस्वीरों के आधार पर स्टडी किया है. एफएएस के डायरेक्टर ऑफ न्यूक्लियर इंफॉर्मेशन प्रोजेक्ट हैंस क्रिस्टेंसन के मुताबिक, भारत के पास करीब 190 परमाणु हथियार हो सकते हैं. यह अनुमान इस बात को ध्यान में रखकर लगाया गया है कि भारत अपनी मिसाइलों में परमाणु हथियार लगाने की कितनी क्षमता रखता है और इसकी क्या तैयारी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने अब तक करीब 190 परमाणु हथियार तैयार किए होंगे.

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पास 160 से ज्यादा परमाणु हथियार ऐसे हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर मिसाइलों के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा, भारत जो नई मिसाइलें बना रहा है, उनके लिए भी कुछ अतिरिक्त परमाणु हथियार तैयार रखे गए हैं.


ये भी पढ़ें: परमाणु ताकत में पाकिस्तान से काफी आगे निकला भारत, बढ़ाए इतने हथियार, SIPRI रिपोर्ट में सामने आए नए आंकड़े

भारत अपने परमाणु हथियारों को और बेहतर बनाने में जुटा है

बुधवार (9 सितंबर) को प्रकाशित एक आलेख के मुताबिक, भारत अपने परमाणु हथियारों को और बेहतर बनाने में जुटा है. पिछले कुछ सालों में कई नये हथियार सेना में शामिल किये गये हैं. इसके अलावा कई नये सिस्टम पर अभी काम चल रहा है. इनका मकसद परमाणु हथियार ले जाने वाले मौजूदा लड़ाकू विमानों, जमीन से दागी जाने वाली मिसाइलों और समुद्र से हमला करने वाली सिस्टम को अपग्रेड करना या उनकी जगह नई तकनीक लाना है.

आलेख में कहा गया है, ‘‘हमारा अनुमान है कि भारत ने 140 से लेकर 225 परमाणु आयुध (Nuclear weapons) तक के लिए पर्याप्त सैन्य प्लूटोनियम का उत्पादन किया होगा और 190 तक तैयार कर लिए होंगे. कई और हथियार सिस्टम के विकास के साथ, देश के (परमाणु) हथियार के जखीरे में और वृद्धि होने की संभावना है.’’

भारत अपनी मौजूदा क्षमता से कहीं ज्यादा परमाणु हथियार नहीं बनाएगा

आलेख में कहा गया है कि भारत के परमाणु हथियारों की संख्या इस बात पर भी निर्भर करती है कि उन्हें ले जाने वाली कितनी और किस तरह की मिसाइलें या दूसरे सिस्टम मौजूद हैं. ऐसा माना जाता है कि भारत अपनी मौजूदा क्षमता से कहीं ज्यादा परमाणु हथियार नहीं बनाएगा. भारत सरकार ने हाल ही में संसद में कहा था कि वह देश की सुरक्षा के लिए जरूरी न्यूनतम परमाणु ताकत बनाए रखने और परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल नहीं करने की नीति पर कायम है.

आलेख में कहा गया है, ‘‘हथियार के डिजाइन चाहे जैसे भी हों, इस बात की संभावना कम है कि भारत ने अपने सारे प्लूटोनियम का इस्तेमाल परमाणु वैपन बनाने में किया हो. हो सकता है कि उसने कुछ हिस्सा रिजर्व में रखा हो.’’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >