भारत-मिस्र संबंधों के 75 साल पूरे, द्विपक्षीय बैठक में बोले PM Modi- आतंकवाद दोनों के लिए चिंता का विषय

मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सिसी ने आज पीएम मोदी के साथ मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता हुई. भारत और मिस्र के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दोनों देशों के बीच डाक टिकटों के आदान-प्रदान किया.

मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सिसी ने आज पीएम मोदी के साथ मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता हुई. बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हमने आज अपने रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को और मजबूत करने आतंकवाद विरोधी संबंधी सूचना एवं इंटेलिजेंस का आदान-प्रदान बढ़ाने का भी निर्णय लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने मिलकर तय किया कि अगले 5 सालों में अपने देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 12 बिलियन डॉलर तक ले जाएंगे.

दोनों देशों के लिए आतंकवाद चिंता का कारण- पीएम मोदी: मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और मिस्र आतंकवाद को लेकर चिंतित हैं. दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि सीमा पार आतंकवाद को नियंत्रित करने के लिए कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए और इसके लिए हम साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सचेत करने का प्रयास करते रहेंगे. दोनों देशों के बीच सामरिक समन्वय पूरे क्षेत्र में शांति और समृद्धि के क्षेत्र में मददगार होगा.

मिस्र के राष्ट्रपति ने दिया धन्यवाद: वहीं, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने कहा कि हमने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के बारे में बात की. COP 27 पर भी चर्चा की. हमने मिस्र और भारत के बीच सुरक्षा सहयोग पर भी चर्चा की. वहीं, राष्ट्रपति सिसी ने आगामी G-20 शिखर सम्मेलन के लिए मिस्र को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित करने के लिए भी पीएम मोदी को धन्यवाद किया. साथ ही राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दोनों देशों के बीच डाक टिकटों के आदान-प्रदान भी हुआ.

पीएम मोदी की जमकर सराहना: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने कहा कि उन्होंने साल 2015 में न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी. सिसी ने कहा कि उसी समय से उन्हें यह उम्मीद थी कि पीएम मोदी अपने देश को आगे ले जाएंगे. सिसी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध को और मजबूत करने और बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को मिस्र आने का आमंत्रण दिया है.

गौरतलब है कि इस बार भारत गणतंत्र दिवस के मौके पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है. भारत के आमंत्रण को स्वीकार कर राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी अपने डेलिगेशन के साथ भारत आए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि कल यानी गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे है, ये पूरे भारत के लिए सम्मान और हर्ष का विषय है.

Also Read: शंघाई सहयोग संगठन: हीना रब्बानी खार के बाद क्या बिलावल भुट्टो आएंगे भारत! विदेश मंत्रालय ने भेजा निमंत्रण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >