India Canada Row: भारत-कनाडा टेंशन के बीच अमेरिका का बड़ा बयान, ट्रूडो के आरोप पर कर दी यह मांग

भारत-कनाडा विवाद पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि हम कनाडाई पीएम ट्रूडो की ओर से लगाए गए आरोपों पर चिंतित हैं. हम अपने कनाडाई सहयोगियों के साथ निकट संपर्क में हैं. हमने सार्वजनिक और निजी तौर पर भारत सरकार से कनाडाई जांच में सहयोग करने का आग्रह किया है.

India Canada Row: सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड मामले को लेकर जहां भारत और कनाडा के बीच तल्खियां बढ़ गई है. दोनों देशों के बीच के राजनीतिक संबंध में दरार पड़ता जा रहा है. मित्रवत संबंध कब बहाल होंगे इसकी कोई सुगबुगाहट नहीं हो रही है. दुनिया के तमाम देशों की निगाहें पर और कनाडा के बिगड़ते रिश्तों पर बनी हुई है. अमेरिकी भी शुरुआत से दोनों देशों के बीच छिड़े विवाद पर नजर बनाए हुए है. इसकी कड़ी में अमेरिका की ओर से मामले पर बड़ा बयान सामने आया है. अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के बयान ने भारत की परेशानी बढ़ा दी है. अमेरिका ने कहा है कि सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले को लेकर कनाडा की जांच आगे बढ़नी चाहिए और अपराधियों को न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए.

निज्जर मामले की जांच आगे बढ़नी चाहिए- अमेरिका
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर बहुत चिंतित है. हम अपने कनाडाई साझेदारों के निकट संपर्क में हैं. इसी कड़ी में एक सवाल के जवाब में मिलर ने कहा कि मेरा मानना है कि कनाडा की जांच को आगे बढ़ाना और अपराधियों को न्याय के दायरे में लाया जाना अहम है. हमने भारत सरकार ने कनाडा की जांच में सहयोग करने की सार्वजनिक और निजी रूप से अपील की है. बता दें, कनाडा ने आरोप लगाया है कि निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय प्राधिकारियों का हाथ था. वहीं भारत ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताकर सिरे से खारिज कर दिया है.

कनाडा में सिख संगठनों का विरोध प्रदर्शन
इधर खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या के विरोध में विश्व सिख संगठन की ओर से जोर शोर से किया जा रहा है. विश्व सिख संगठन के प्रमुख तेजिंदर सिंह सिद्धू ने निज्जर के हत्यारों की पता लगाने की मांग की है. खालिस्तानी समर्थकों ने निज्जर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन के दौरान खालिस्तानी झंडे लहराए और नारेबाजी की. भीड़ ने भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर भी प्रदर्शन किया. विरोध को देखते हुए भारतीय दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दूतावास की तरफ आने वाले सड़कों पर पुलिस ने बैरिकेट्स लगा दिए हैं.

Also Read: भारत की जी-20 अध्यक्षता, सुरक्षा परिषद में सुधारों की UN प्रमुख ने की सराहना, इन मुद्दों पर भी हुई की चर्चा

बता दें, बीते दिनों कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था. इसके बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया, जो अब लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत और कनाडा के रिश्तों में तल्खी फिलहाल कहीं से भी कम होती नजर नहीं आ रहा है.दोनों देश एक दूसरे के शीर्ष राजनयिकों को पहले ही निष्कासित कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >