IMD Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, इन 10 राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी; जानें अपने राज्य का हाल

Heavy Rain Warning: उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) के प्रभाव से देश भर में मानसून एक बार फिर विकराल रूप ले चुका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 अगस्त को ओडिशा के लिए अत्यंत भारी बारिश का रेड/ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत, मध्य प्रदेश, बिहार और यूपी में अगले 5 से 6 दिनों तक मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में 23 अगस्त को राज्य में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश (Extremely Heavy Rainfall) दर्ज की जा सकती है. इसके अलावा, 24 से 26 अगस्त के दौरान भारी से अत्यधिक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 23 और 24 अगस्त को 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

छत्तीसगढ़ में 25 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार छत्तीसगढ़ में 23 से 25 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. 23 से 29 अगस्त तक कई स्थानों पर व्यापक बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है.

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम?

  • बिहार : 24 से 26 अगस्त के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में तेज बारिश की संभावना है. IMD ने 24 अगस्त को बिहार में गंभीर वज्रपात (Lightning Alert) की चेतावनी जारी की है.
  • झारखंड : 23 से 27 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.
  • पश्चिम बंगाल (गांगेय व उप-हिमालयी) : गांगेय पश्चिम बंगाल में 23 और 24 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 25, 27 और 29 अगस्त को मूसलाधार बारिश के आसार हैं.

उत्तर-पश्चिम भारत और पहाड़ी राज्य में 29 अगस्त तक बारिश और वज्रपात की संभावना

  • उत्तराखंड : 23 से 29 अगस्त तक भारी बारिश, बिजली चमकने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है.
  • हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर : हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 23 अगस्त को बहुत भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी है.
  • उत्तर प्रदेश : पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 से 27 अगस्त के बीच व्यापक बारिश और 23-24 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी यूपी में 23 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं.
  • दिल्ली, पंजाब और हरियाणा : 23 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

मध्य भारत (मध्य प्रदेश और विदर्भ) में 28 अगस्त तक बारिश की संभावना

  • मध्य प्रदेश : पूर्व और पश्चिम मध्य प्रदेश में 23 से 28 अगस्त के दौरान मूसलाधार बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. पश्चिम मध्य प्रदेश में 25 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है.
  • विदर्भ : 23 से 25 अगस्त के बीच भारी बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने का अनुमान है.

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में 29 अगस्त तक रुक-रुक कर होगी बारिश

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 से 29 अगस्त तक रुक-रुक कर भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.

दक्षिण और तटीय भारत में 27 अगस्त तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना

  • तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व कर्नाटक : तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में 23 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है. तटीय कर्नाटक और केरल में 23 से 27 अगस्त के दौरान तेज हवाओं (50 किमी/घंटा) के साथ बारिश जारी रहेगी.
  • प्रायद्वीपीय भारत : दक्षिण भारत के अंदरूनी हिस्सों में अगले एक सप्ताह के दौरान मानसूनी गतिविधियां थोड़ी सुस्त बनी रहेंगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >