Heavy Rain Alert: अगले 72 घंटे भयंकर बारिश-आंधी-तूफान का खतरा, 10 राज्यों में IMD का हाई अलर्ट

Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए देश के अलग-अलग राज्यों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान देश के कई हिस्सों में आंधी और तूफान आ सकते हैं. IMD की तरफ से हाई अलर्ट जारी किया गया है.

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना है. कई जिलों में IMD ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश की स्थिति बनी हुई है. चलिए जानते हैं देश के विभिन्न हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल? (Rain Alert)

केरल और कर्नाटक में 23 से 29 मई के दौरान आंधी, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ व्यापक रूप से व्यापक हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा तमिलनाडु में 23 से 27 मई के दौरान अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि 25 और 26 मई को तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.

पश्चिम भारत का मिजाज 

कोंकण और गोवा में 23-29 मई के दौरान गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ व्यापक रूप से व्यापक हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही आपको बता दे कि गुजरात में 23 से 27 मई के दौरान हल्की  से लेकर भारी  वर्षा हो सकती है, जबकि 23 और 24 मई को सौराष्ट्र और कच्छ में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पूर्व और मध्य भारत मे मौसम

पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा 24 से 26 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 

उत्तर-पश्चिम भारत कैसा रहेगा मौसम का हाल?

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है.  वही 24 मई को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

यह भी पढ़े: Very Heavy Rain Alert: आगामी 6-7 दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश, 15 राज्यों में वॉर्निंग, IMD का हाई अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >