Illegal Immigrants: अमेरिका से 119 निर्वासित भारतीयों को लेकर आएगा दूसरा विमान, भगवंत मान के बयान पर बवाल

Illegal Immigrants: अमेरिका से 119 निर्वासित भारतीयों को लेकर दूसरा विमान आज रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरेगा. इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग बढ़ गई है.

Illegal Immigrants: अमेरिका से निर्वासितों को लेकर दूसरे विमान के शनिवार रात करीब 10 बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है. इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विमान उतारने को लेकर सवाल किया है. उन्होंने कहा, “विमान का मार्ग बदला जाना चाहिए. विमान को दिल्ली या हिंडन में उतारना चाहिए. अमेरिका जैसे देश के सैन्य विमान को सीमावर्ती राज्य में उतरने की अनुमति देना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है. वे केवल अमृतसर, पंजाब को ही क्यों चुन रहे हैं?” भगवंत मान ने केंद्र पर हमला तेज करते हुए कहा- “पंजाब को ‘निर्वासन केंद्र’ न बनाया जाए.”

भगवंत मान पर बीजेपी ने किया पलटवार

पंजाब के सीएम भगवंत मान के अमेरिका से अवैध भारतीय अप्रवासियों को अमृतसर ले जाने वाले विमानों के बारे में दिए गए बयान पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “ऐसे बयान देकर वह मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. अगर कोई देश अपने देश से अवैध अप्रवासियों को निकालने का फैसला करता है. तो वह उन्हें देश में कहीं भी छोड़ सकता है और मुझे यह भी पता चला है कि जिस रास्ते से वे आ रहे हैं, वह इलाका अमेरिका के सबसे नजदीक है. इसलिए इस पर राजनीति करने का कोई औचित्य नहीं है.”

पंजाब और हरियाणा से सबसे अधिक लोग

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा अवैध प्रवास पर कार्रवाई के वादे के तहत अमेरिका से निकाले जा रहे 119 भारतीयों के दूसरे जत्थे में से 100 लोग अकेले पंजाब और हरियाणा से हैं.

5 फरवरी को 104 भारतीयों को लेकर भारत आया था विमान

इससे पहले पांच फरवरी को 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा. इनमें से 33-33 हरियाणा और गुजरात से थे, जबकि 30 पंजाब से थे.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात के दौरान भारतीयों के पैरों में बेड़ियां डाल रहे होंगे, भगवंत मान का तंज

यह भी पढ़ें: Illegal Immigrants: मौत का डंकी रूट! जान-माल खर्च कर सिर पर कफन बांध विदेश क्यों जाते हैं भारतीय?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >