I-N-D-I-A गठबंधन में दरार!

जो खबर प्रकाशित की गई है उसके अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 29 दिसंबर को जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई है. जानें पंजाब और दिल्ली में क्यों चल रही है किचकिच

इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (I-N-D-I-A) की चौथी बैठक दो दिन पहले राजधानी दिल्ली में हुई. इस बैठक के बाद कई तरह की खबरें सामने आ रहीं हैं. लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी के खिलाफ बनाये गये इस गंठबंधन के सभी घटक 28 राजनीतिक दलों की बैठक के एक दिन बाद, इसमें दरार पड़ने की खबर सुर्खियों में है. इस संबंध में अंग्रेजी वेबसाइट ने खबर प्रकाशित की है जिसमें कहा गया है कि जनता दल (यूनाइटेड) के एक वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में आगे बढ़ाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है. इस बीच खबर है कि आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से बच सकती है. यहां केजरीवाल की पार्टी अकेले चुनावी मैदान में उतरने की इच्छुक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >