I.N.D.I.A Alliance: ‘इंडिया’ की बैठक के लिए लालू, तेजस्वी मुंबई पहुंचे, शरद पवार ने तैयारियों का लिया जायजा

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की एक बैठक के लिए इस सप्ताह राहुल गांधी के मुंबई पहुंचने पर पार्टी की प्रदेश इकाई उनका भव्य अभिनंदन करेगी.

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी. इसके लिए तैयारी अपने आखिरी चरण पर है. बीजेपी विरोधी पार्टियों की इस बैठक को काफी अहम बताया जा रहा है. इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा की जाएगा. बैठक में हिस्सा लेने के लिए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुंबई पहुंच गये हैं. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने दो दिसवीय बैठक की तैयारियों को जायजा लिया.

मुंबई में राहुल का भव्य अभिनंदन करेंगे

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की एक बैठक के लिए इस सप्ताह राहुल गांधी के मुंबई पहुंचने पर पार्टी की प्रदेश इकाई उनका भव्य अभिनंदन करेगी. राहुल की लोकसभा सदस्यता हाल में बहाल की गई है. पटोले ने यह भी कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के घटक दल–कांग्रेस, उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का शरद पवार खेमा–2024 के लोकसभा चुनावों के लिए नफा-नुकसान के आधार पर सीट का बंटवारा करने के फार्मूला पर चर्चा करेंगे. भाजपा विरोधी गठबंधन के प्रमुख नेता यहां एक होटल में 31 अगस्त और एक सितंबर को जुटेंगे. पहली बार, जून में पटना में एक साझा मंच पर एकसाथ आने के बाद से यह उनकी तीसरी बैठक होगी. ‘इंडिया’ में अब दो दर्जन से अधिक दल शामिल हैं.

Also Read: I.N.D.I.A. का PM Candidate कौन होगा, 1 सितंबर को क्या उठेगा पर्दा- ये हैं टॉप 5 एजेंडे

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक के लिए लालू, तेजस्वी मुंबई पहुंचे

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव इस सप्ताह मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की तीसरी बैठक के लिए मंगलवार को मुंबई पहुंचे. ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया)’ की बैठक 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई के एक लक्जरी होटल में होगी. कांग्रेस नेताओं संजय निरूपम और नसीम खान ने मुंबई हवाई अड्डे पर लालू और तेजस्वी का स्वागत किया.

शरद पवार ने विपक्षी दलों के गठबंधन की मुंबई में होने वाली बैठक की तैयारियों का जायजा लिया

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की यहां होने जा रही बैठक के आयोजन स्थल का मंगलवार को दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया. इससे पहले, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे और कांग्रेस के जीशान सिद्दीकी ने आगामी बैठक की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सांताक्रूज स्थित ग्रैंड हयात होटल का दौरा किया.

Also Read: ‘NDA बैठक में शामिल हुए कुछ राजनीतिक दल I.N.D.I.A. के संपर्क में’, कांग्रेस का दावा

इस होटल में होगी बैठक

एनसीपी के एक पदाधिकारी ने कहा कि पवार ग्रैन्ड हयात होटल में एक घंटे से अधिक समय तक थे और दो-दिवसीय बैठक की तैयारियों का जायजा लिया. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे तथा कांग्रेस नेता नाना पटोले और अशोक चव्हाण के साथ पवार बैठक की पूर्व संध्या पर बुधवार को संवाददाता सम्मेलन करेंगे.

I.N.D.I.A का लोगो भी होगा जारी

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष पटोले ने सोमवार को कहा था कि पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और आधे दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्री, विपक्षी गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे. उन्होंने कहा था कि बैठक में गठबंधन का ‘लोगो’ भी जारी किया जाएगा. गठबंधन की पहली बैठक जून में पटना में, जबकि दूसरी बैठक जुलाई में बेंगलुरु में हुई थी, जहां इसे इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लुसिव अलायंस (इंडिया) नाम दिया गया. विपक्षी दलों ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए यह गठबंधन (इंडिया) बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >