Holi 2025: देशभर में जमकर उड़े रंग-गुलाल, हर्षोल्लास से मनाया गया होली का त्योहार, देखें तस्वीर

Holi 2025: गुरुवार (14 मार्च) को पूरा देश होली के रंग में रंगा नजर आया. जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोगों ने एक दूसरे पर रंग और गुलाल डाला और होली की बधाई दी. होली के मौके पर देशभर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

Holi 2025: देशभर में शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं. दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार, झारखंड, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा समेत पूरा देश रंग में सराबोर हो गया.

Holi 2025


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि हर्ष एवं उल्लास से भरा यह पावन-पर्व भारतवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं.

Holi 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश, किसी भी जाति, किसी भी धर्म में त्योहारों की इतनी समृद्ध परंपरा नहीं है जितनी सनातन धर्म में है और त्योहारों के माध्यम से भारत आगे बढ़ता है. गोरखपुर में पारंपरिक नरसिंह शोभायात्रा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने यह बात कही.

हरियाणा और पंजाब में भी शुक्रवार को होली का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया. पंजाब के आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला उत्सव के लिए सिख श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़ रही. पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं.

Holi 2025

तेलंगाना में हैदराबाद समेत अन्य शहरों में युवाओं और बच्चों को होली की मस्ती में धूम मचाते हुए देखा गया. हैदराबाद में रहने वाले उत्तर भारतीय समुदाय के लोगों ने गुरुवार को परंपरागत तरीके से होलिका दहन किया. राजस्थान के मूल निवासियों ने गैर नृत्य किया.

Holi 2025

होली और रमजान के महीने में दूसरा जुमा इस बार एक साथ पड़े हैं. किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोकने के लिए देश के अनेक राज्यों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी और पुलिस बल गश्त करते रहे. दिल्ली में एक अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस करीब 300 संवेदनशील इलाकों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से कड़ी निगरानी कर रही है.

Holi 2025

होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रंगों का त्योहार पारंपरिक उत्साह के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया. अधिकारियों ने बताया कि होली के अवसर पर संभल शहर में पारंपरिक चौपाई का जुलूस भी निकाला गया.

Holi 2025

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >