HMPV Virus New Case: फैल रहा है HMPV वायरस! कर्नाटक के बाद गुजरात में आया नया केस, 2 महीने का बच्चा हुआ संक्रमित

HMPV Virus New Case: कर्नाटक के बाद अब ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का नया मामला गुजरात में सामने आया है. अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में 2 महीने के बच्चे में इस खतरनाक वायरस के लक्षण पाए गए हैं.

HMPV Virus New Case: कर्नाटक के बाद गुजरात में भी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस का एक मामला सामने आया है. गुजरात में अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती दो महीने के एक बच्चे में एचएमपीवी से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है. यह परिवार राजस्थान के डूंगरपुर से अपने बीमार बच्चे का इलाज कराने के लिए अहमदाबाद आया था. इलाज के दौरान जांच में उसे एचएमपीवी से संक्रमित पाया गया, जिसके बाद उसे अलग रखा गया है. प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भाविन सोलंकी ने बताया कि ‘मरीज के एचएमपीवी से संक्रमित होने की पुष्टि 26 दिसंबर को हो गई थी, लेकिन हमें इसकी आज जानकारी मिली क्योंकि निजी अस्पताल ने हमें इसकी सूचना देर से दी.’वहीं बच्चे की हालत स्टेबल है.

कर्नाटक में सामने आए हैं दो मामले

इससे पहले बेंगलुरु में दो और बच्चे एचएमपीवी से संक्रमित पाए गए हैं. ‘स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय’ ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कर्नाटक में HMPV के दो मामले सामने आए हैं. जिसमें दो महीने की एक बच्ची और 8 महीने का एक बच्चा ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस संक्रमण से संक्रमित पाया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि यह वायरस श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है. इस संक्रमण से सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों और बच्चों को है. भारत में अभी तक जो तीन मामले मिले में तीनों में संक्रमित होने वाले बच्चे हैं. हालांकि तीन महीने के बच्चे को छुट्टी दे दी गई है, जबकि 8 महीने का बच्चा का इलाज चल रहा है. उम्मीद है उसे आज छुट्टी मिल सकती है. 

सावधानी जरूरी, घबराने की बात नहीं- अधीक्षक, सिविल अस्पताल

HMPV वायरस को लेकर अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ राकेश जोशी ने कहा है कि “घबराने की कोई जरूरत नहीं है. हमें निश्चित रूप से सतर्क रहना होगा और सावधानी बरतनी होगी. उन्होंने कहा कि यह वायरस नया नहीं है. यह वर्षों से यह है. संक्रमण के मामले विशेष रूप से सर्दियों के दौरान देखा जाता है. इस वायरस के संक्रमण के लिए कोई टीकाकरण या विशेष दवा नहीं है. इसका लक्षणों के अनुसार उपचार किया जाता है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को यह संक्रमण होता है उनमें 5 से 7 दिनों में रिकवरी हो जाती है.

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया दिल्ली के अस्पतालों को निर्देश

कर्नाटक और गुजरात में एचएमपीवी के तीन मामलों को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को दिल्ली में पूरी व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि ‘केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह के अनुसार सभी अस्पतालों को सांस की बीमारी में किसी भी संभावित वृद्धि से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को राजधानी में तैयारियों के बारे में समय पर अपडेट के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संपर्क में रहना चाहिए.’ सोशल मीडिया एक्स पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यह भी लिखा कि “स्वास्थ्य सचिव प्रतिदिन तीन अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे और रिपोर्ट मंत्री को सौंपेंगे. स्वास्थ्य सचिव प्रतिदिन ईडीएल सूची, दवा और आईसीयू बिस्तर की उपलब्धता, उपकरण और पीएसए संयंत्रों की स्थिति, डाटा एंट्री ऑपरेटरों की उपलब्धता की रिपोर्ट देंगे.

Also Read: चीन में फैला HMPV Virus क्या है? जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >