Hit And Run Case: 130 की रफ्तार से कार चालक ने दो महिलाओं को कुचला, दोनों की मौत

बताया जा रहा है एस लावण्या और आर लक्ष्मी एचसीएल स्टेट स्ट्रीट सर्विस में विश्लेषक के रूप में काम करती थीं. दोनों बुधवार की रात 11:30 बजे रात में काम खत्म कर घर लौट रही थीं. तभी एक होंडा सिटी ने उन्हें टक्कर मार दी.

चेन्नई से एक हिट एंड रन मामला सामने आ रहा है. बुधवार रात तेज रफ्तार कार ने दो सॉफ्टवेयर महिलाकर्मियों को कुचल दिया. जिससे एक की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि दूसरे की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी.

कार चालक गिरफ्तार

बताया जा रहा है एस लावण्या और आर लक्ष्मी एचसीएल स्टेट स्ट्रीट सर्विस में विश्लेषक के रूप में काम करती थीं. दोनों बुधवार की रात 11:30 बजे रात में काम खत्म कर घर लौट रही थीं. तभी एक होंडा सिटी ने उन्हें टक्कर मार दी. हालांकि 20 वर्षीय चालक मोतीश कुमार ने आत्मसमर्पण कर दिया है. वो अपने पिता पेपर प्लेट बनाने का काम करता है.

Also Read: सलमान खान के ‘हिट एंड रन’ केस पर बना था वीडियो गेम, शिकायत के बाद कोर्ट ने Selmon Bhoi पर लगाया बैन

130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार में थी कार

पुलिस ने बताया कि होंडा सिटी कार की रफ्तार करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से महिलाओं को कुचला. सहायक पुलिस आयुक्त एमआर जीके ने बताया, कार की गति लगभग 130 किमी प्रति घंटे थी. युवतियां एचसीएल स्टेट स्ट्रीट सर्विस में विश्लेषक के रूप में काम करती थीं और वे घर जा रही थीं.

सड़क निमार्ण विभाग पर उठ रहे सवाल

बताया जा रहा है कि जहां पर यह दुर्घाटना हुई वहां पर जेबरा क्रॉसिंग की कमी है. जिससे पैदल चलने वालों को हमेशा जोखिम उठाना पड़ता है. लोगों को भारी ट्रैफिक में सड़क पार करने के लिए मजबूर होना पड़ता है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, राजमार्ग विभाग इस बारे में सुस्त है. या तो उन्हें सिग्नल सुरक्षा के साथ जेबरा क्रॉसिंग बनाना चाहिए या पैदल चलने वालों के लिए ओवरहेड ब्रिज का निर्माण करना चाहिए. या फिर बीव में बैरिकेड्स लगाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >