Himachal: 18 से 80 साल तक की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये पेंशन, हिमाचल की सुक्खू सरकार ने की बड़ी घोषणा

Himachal: हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये पेंशन देने की घोषणा की. पेंशन 18 साल से 80 साल तक की महिलाओं को दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने योजना का नाम ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ दिया.

Himachal: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, 18 साल से ऊपर से लेकर 80 साल तक की सभी महिलाओं को हम इस वित्तीय वर्ष में 1500 रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा करते हैं. इस योजना का नामकरण ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ किया गया है.

महिलाओं को हर साल 18 हजार रुपये पेंशन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, हम आज इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं, इसके तहत 18 साल से लेकर 80 साल तक की महिलाओं को 1 साल में 18 हजार रुपये दिए जाएंगे.

Himachal: सुक्खू बोले- पिछले 14 महीनों में राज्य की प्रतिकूल वित्तीय स्थितियों से निपटे

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, एक साल पहले हमने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाई थी, पिछले 14 महीनों की सरकार के दौरान हम 75,000 करोड़ रुपये के कर्ज के साथ राज्य की प्रतिकूल वित्तीय स्थितियों से निपटे. हमें प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा. 4,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए. 13,000 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए. हमारी सरकार ने नुकसान का अनुमान लगाया और उन परिवारों की मदद के लिए नियम बदल दिए.

Himachal: सुक्खू बोले- सरकार स्थिर है और पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बीते कुछ दिनों से कहते आ रहे थे कि उनकी सरकार स्थिर है और पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी लेकिन उन्होंने सोमवार को अपनी सरकार की स्थिरता पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. जब उनसे पूछा गया कि विपक्षी नेता कह रहे हैं कि यह सरकार अस्थिर है और जल्द ही गिर जाएगी, तो सुक्खू ने सवाल का सीधा जवाब नहीं देते हुए मीडिया से कहा कि यह बात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से पूछें.

Himachal: जयराम ठाकुर ने बीजेपी नेताओं को तैयार रहने को कहा

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने रविवार को नेतृत्व में बदलाव का संकेत देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा था. उन्होंने यह भी कहा था कि आने वाले दिनों में कुछ भी हो सकता है. ठाकुर ने कहा, कांग्रेस पार्टी के लिए सत्ता में बने रहना मुश्किल है क्योंकि हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक स्थिति कांग्रेस के लिए गंभीर है. इससे पहले शनिवार को कैबिनेट बैठक के दौरान जबरदस्त नाटकीय स्थिति देखने को मिली, जब राजस्व मंत्री जगत नेगी बैठक बीच में छोड़कर चले गए और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी तीखी बहस के बाद बैठक से बाहर चले गए. हालांकि, दोनों मंत्रियों ने बाद में कहा कि उनकी अपनी व्यस्तताएं थीं और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा मनाए जाने के बाद रोहित ठाकुर लौट आए.

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायकों ने किया था क्रॉस वोटिंग

हिमाचल प्रदेश में हाल में राज्यसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान राजनीतिक संकट पैदा हो गया जब कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय विधायकों सहित नौ विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >