हिमाचल में भड़की भीषण आग: कंडाघाट के जंगल धधके, शिमला में दुकान

Himachal Pradesh Fire: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट के क्यारीघाट क्षेत्र में भीषण जंगल की आग फैल गई. दूसरी ओर छोटा शिमला में एक दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ. दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया.

Himachal Pradesh Fire: हिमाचल प्रदेश में आग की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. सोलन जिले के कंडाघाट क्षेत्र में जहां जंगलों में भीषण आग फैल गई, वहीं शिमला के छोटा शिमला इलाके में एक दुकान में लगी आग से भारी नुकसान हुआ. दोनों घटनाओं में राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

कंडाघाट के क्यारीघाट इलाके में धधके जंगल

मंगलवार को सोलन जिले के कंडाघाट स्थित क्यारीघाट गांव के आसपास अचानक भीषण वनाग्नि फैल गई. देखते ही देखते आग ने पहाड़ी इलाके के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. जंगलों से उठता धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, जबकि तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई.

स्थिति गंभीर होते देख प्रशासन हरकत में आया और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं. स्थानीय ग्रामीण भी आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए. दमकल कर्मियों और गांववालों ने मिलकर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की.

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ ध्रुव चौहान ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि पिछले 3-5 दिनों से सोलन के जंगलों में आग लगी हुई है. इसकी वजह से भारी मात्रा में बायोडाइवर्सिटी को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से कार्रवाई करने की मांग की.

छोटा शिमला में दुकान में लगी आग

इससे पहले मई महीने में छोटा शिमला में हिमाचल प्रदेश सचिवालय के पास एक दुकान में आग लगने की घटना सामने आई थी. आग लगने से दुकान के अंदर रखा सामान और लकड़ी का ढांचा बुरी तरह जल गया.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई की. मौके पर दो फायर टेंडर भेजे गए, जिनकी मदद से आग पर काबू पा लिया गया. राहत की बात यह रही कि आग आसपास की दूसरी दुकानों और इमारतों तक नहीं फैल सकी.

गुरुद्वारे के पास निर्माण स्थल से मिली थी सूचना

फायर स्टेशन चुल्हासन के सब-फायर ऑफिसर भगत राम ठाकुर ने बताया कि क्षेत्रीय अग्निशमन अधिकारी नितिन दीवान से उन्हें गुरुद्वारे के पास एक निर्माण स्थल पर आग लगने की जानकारी मिली थी. सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया.

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि आग की शुरुआत दुकान के भीतर लगे इलेक्ट्रिकल पैनल से हुई हो सकती है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि आग लगने की असली वजह की जांच अभी जारी है.

भगत राम ठाकुर ने कहा, ‘आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है. घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है. इस हादसे में किराएदार को काफी नुकसान हुआ है.’

ये भी पढ़ें:- सैटेलाइट डेटा में खुलासा: गंगा के मैदानों का धुआं हिमालय तक पहुंचा; बिहार-बंगाल सबसे बड़े हॉटस्पॉट

दुकानदार ने बताया कैसे लगी आग

दुकान के मालिक मोनू गुप्ता ने बताया कि जब आग लगी तब वह दुकान पर मौजूद नहीं थे. उन्होंने कहा कि वह दुकान खोलकर नीचे सामान लेने गए थे. वापस लौटने पर लोगों ने उन्हें बताया कि उनकी दुकान में आग लग गई है.

मोनू गुप्ता के मुताबिक, ‘पक्का तो नहीं कह सकता, लेकिन लगता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी. दुकान में काफी नुकसान हुआ है.’ उन्होंने बताया कि दुकान में रखे मिक्सर समेत कई सामान जल गए. चूंकि दुकान का अंदरूनी हिस्सा लकड़ी का था, इसलिए आग तेजी से फैल गई और नुकसान ज्यादा हुआ.

ये भी पढ़ें:- हिमाचल पंचायत चुनाव: पहले चरण में 73.19 प्रतिशत मतदान; वोटिंग में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा

इमारत में कई परिवार रहते हैं

मोनू गुप्ता ने यह भी बताया कि जिस भवन में दुकान स्थित है, उसकी ऊपरी मंजिल पर पांच से छह परिवार रहते हैं. समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >