हिमाचल प्रदेश में कार खाई में गिरी, नौ की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे मृतक

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सिरमौर जिले से एक बाराती गाड़ी के खाई में गिर जाने की सूचना है. इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सिरमौर जिले से एक बाराती गाड़ी के खाई में गिर जाने की सूचना है. इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

जानकारी के अनुसार सोमवार को एक कार सिरमौर जिले के पाशेंग गांव के करीब गहरी खाई में गिर गयी जिसके कारण यह दुर्घटना हुई. पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी कि दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हुई हुई है.


Also Read: Covaxin के इमरजेंसी इस्तेमाल को WHO जल्दी ही देगा स्वीकृति, डॉ वीके पॉल ने कहा-90 प्रतिशत दस्तावेज सौंपे गये

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार कार में बाराती जा रहे थे. कार शिल्लई उपमंडल में पाशेंग के पास गहरी खाई में गिर गया. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ यहां जमा हो गयी है. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश की सड़कें काफी घुमावदार हैं यही वजह है कि बारिश के मौसम में यहां दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >