Himachal Rajya Sabha Election: कांग्रेस के 9 विधायकों ने किए क्रॉस वोटिंग? बीजेपी का दावा बहुमत खो चुकी है सुक्खू सरकार

Himachal Rajya Sabha Election: हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एकमात्र सीट पर मतदान समाप्त होने के बाद क्रॉस वोटिंग की चर्चा होने लगी. ऐसी खबर है कि 9 से अधिक कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है.

Himachal Rajya Sabha Election:हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एकमात्र सीट पर चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान समाप्त हो गया. मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ था। सबसे आखिर में चिंतपूर्णी से कांग्रेस विधायक सुदर्शन बबलू ने वोट डाला. मतदान तेजी से हुआ और सभी 68 विधायकों ने मतदान किया है. इस बीच क्रॉस वोटिंग की खबरें भी सामने आयीं.

Himachal Rajya Sabha Election: 9 से ज्यादा विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एकमात्र सीट पर मतदान समाप्त होने के बाद क्रॉस वोटिंग की चर्चा होने लगी. ऐसी खबर है कि 9 से अधिक कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. अस्वस्थ होने के कारण कांग्रेस विधायक बबलू को हेलीकॉप्टर से विधानसभा लाया गया था.

सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले- यदि विधायकों को खरीदा नहीं गया होगा तो हमें सारे वोट मिलेंगे

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वोट डालने के बाद कहा कि विधायकों ने पार्टी की विचारधारा के अनुरूप वोट किया है. उन्होंने कहा, विधानसभा में हमारे 40 विधायक हैं और यदि विधायकों को खरीदा नहीं गया होगा तो हमें सारे वोट मिलेंगे. हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, हमने व्हिप जारी किया. हमें वोटिंग करनी पड़ी. एक तरह से बीजेपी ने हमारे नेताओं को धमकाने की कोशिश की है, कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है.

बहुमत खो चुकी है सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

यह पूछे जाने पर कि क्या राज्य भाजपा फ्लोर टेस्ट की मांग करेगी, हिमाचल प्रदेश के एलओपी जयराम ठाकुर ने कहा, बजट कल पेश किया जाएगा. हम कल बजट पर चर्चा करेंगे और फिर हम वहां की स्थिति देखेंगे. लेकिन मैं देख सकता हूं कि सरकार बहुमत खो चुकी है. इससे पहले विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने पहले कहा था कि वोट देना विधायकों का लोकतांत्रिक अधिकार है और यह जरूरी नहीं है कि उम्मीदवार निर्विरोध चुना जाए. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ हर्ष महाजन को मैदान में उतारा है.

पूर्व मंत्री महाजन ने सितंबर 2022 में कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

तीन बार कांग्रेस के विधायक रहे और राज्य के पूर्व मंत्री महाजन ने सितंबर 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे. कांग्रेस के पास 68 में से 40 विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ स्पष्ट बहुमत है.

बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप

कांग्रेस ने सिंघवी के लिए वोट सुनिश्चित करने के वास्ते अपने विधायकों को व्हिप जारी किया था, जिसके बाद भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर अपने सदस्यों पर दबाव बनाने के लिए व्हिप जारी करने का आरोप लगाया और कहा कि विधायक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए हैं और उन्हें अपनी इच्छा के अनुसार वोट देने का अधिकार है. भाजपा उम्मीदवार ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से इस संबंध में शिकायत की है और कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देने के लिए उसके द्वारा जारी तीन पंक्ति के व्हिप की ओर उनका ध्यान दिलाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >