हिमाचल प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही, एक दिन में 11 बादल फटे और 4 बार आया फ्लैश फ्लड

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है. मंगलवार को राज्यभर में 11 बादल फटने की घटनाएं हुईं. 4 बार अचानक बाढ़ और एक बड़े भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 3 दिनों तक राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. मंगलवार को राज्यभर में 11 बादल फटने की घटनाएं हुईं. 4 बार अचानक बाढ़ और एक बड़े भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं, जिनमें सबसे ज्यादा नुकसान मंडी जिले में हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार शाम से मंडी में करीब 253.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे हालात और भी खराब हो गए हैं. इससे पहले मंडी जिले में भारी बारिश के कारण बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से 5 लोगों की मौत हो गई थी. साथ ही 5 लोग घायल हुए थे और 16 लोगों के लापता होने की खबर सामने आई थी.

मौसम विभाग का अलर्ट

राज्य में लगातार कहर बनकर बरस रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2 जुलाई को राज्य के अलग-अलग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इनमें कांगड़ा, सोलन और सिरमौर शामिल हैं. इसके अलावा 2 जुलाई को चार जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश आफत बनकर बरस सकती है. इनमें ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी के अलग-अलग हिस्से शामिल हैं. इस दौरान कई इलाकों में आंधी और तूफान आने की संभावना है. साथ ही मौसम विभाग ने बिजली गिरने की भी आशंका जताई है.

राज्य में 406 सड़कें की गई बंद

जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम और राज्य में हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए 406 सड़कें बंद कर दी गई हैं. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने इसकी जानकारी दी है. बंद सड़कों में से 248 सड़कें मंडी जिले में हैं. मंडी जिले में 994 ट्रांसफार्मर भी बाधित हैं. इलाके में हुई क्षति की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि 24 घर, 12 पशुशालाएं और 1 पुल समेत कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं.

यह भी पढ़े: दुश्मनों के लिए काल है ये मिसाइल, घर में घुस करेगा ढेर | Bunker Buster Missile

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >