Himachal cloudbursts: ड्रोन ढूंढ़ रहा है मलबे में जिंदगी, तस्वीरों में देखें कुल्लू, मंडी और शिमला के हालात

Himachal cloudbursts: भूस्खलन से प्रभावित चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग के मंडी-पंडोह हिस्से पर यातायात बहाल कर दिया गया है. जानें बादल फटने के बाद कैसे हैं कुल्लू, मंडी और शिमला के हालात

Himachal cloudbursts : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. भारी बारिश के कारण अवरुद्ध हुए चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से पर यातायात बहाल हो चुका है. शुक्रवार रात हुई बारिश के कारण भूस्खलन हई जिससे मंडी और पंडोह के बीच का रूट अवरुद्ध हो गया था. सड़क के इस हिस्से से मलबा हटाकर इसे खोलने में 10 घंटे का वक्त लगा.

भूस्खलन होने के कारण सड़क पर पत्थर और मलबा बिखरा हुआ था, जिसके कारण प्रशासन ने हल्के वाहनों को कटौला और गोहर के रास्ते में मोड़ने को कहा. सड़क पर अभी भी बड़ी संख्या में गाड़ियां फंसी हुईं हैं. चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा पंडोह और औट के बीच क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यातायात एक ओर ही सीमित कर दिया गया था.

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटने से बाढ़ आ गई थी. इसके बाद लापता हुए 45 से अधिक लोगों का पता लगाने के लिए बचावकर्मियों ने ड्रोन तैनात किये हैं. गत बुधवार रात तीन जिलों- कुल्लू, मंडी और शिमला में बादल फटने से अचानक बाढ़ आई जिसके बाद मंडी के राजबन गांव से दो शव और कुल्लू के निरमंड से एक शव बरामद किया गया.

Shimla: himachal pradesh chief minister sukhvinder singh sukhu visits the cloudburst-hit samej village, in rampur area of shimla district

सीआईएसएफ के जवान बादल फटने से प्रभावित रामपुर के समेज में लोगों के घरों से उनकी संपत्ति को बचा रही है. इसका वीडियो सामने आया है.

Read Also : Wayanad Landslide: बह गया था घर, फिर भी सकुशल बचाई गई 40 दिन की बच्ची और उसका 6 साल का भाई

हिमाचल प्रदेश इमरजेंसी केंद्र के अनुसार, प्रदेश में शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद कुल 115 सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया. मंडी में 46, कुल्लू में 38, शिमला में 15, कांगड़ा और सिरमौर में छह-छह, किन्नौर में तीन और लाहौल और स्पीति में एक सड़क अवरुद्ध हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >