हिमाचल प्रदेश: 6 बागी कांग्रेस विधायकों को बीजेपी ने उपचुनाव का दिया टिकट

Himachal Pradesh Assembly By Election : बीजेपी ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए सभी 6 बागी कांग्रेस विधायकों को उपचुनाव में उतार दिया है. अब देखना है कांग्रेस का अगला कदम क्या होता है.

हिमाचल प्रदेश की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है. पार्टी ने उन सभी छह ‘अयोग्य’ विधायकों को मैदान में उतारा, जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव के बाद से ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं.

इन छह लोगों को बीजेपी ने दिया टिकट

आपको बता दें कि इन सीटों पर ये नेता पहले भी क्षेत्र का नेतृत्व कर चुके हैं. अब चुनावी मैदान में सभी बीजेपी की ओर से चुनावी मैदान में नजर आएंगे. देखना होगा कि क्या कांग्रेस से बगावत का खामियाजा इन्हें भुगतना पड़ता है या इनके फैसले से जनता खुश है.

तीन निर्दलीय विधायक भी बीजेपी में शामिल

गौर हो कि हिमाचल प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायकों ने भी पिछले दिनों बीजेपी का दामन थाम लिया था. इन विधायकों के नाम आशीष शर्मा, होशियार सिंह और के एल ठाकुर हैं.

कांग्रेस की हुई थी शर्मनाक हार

कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों को पार्टी व्हिप की अवहेलना करने के लिए अयोग्य ठहराने का काम किया गया था. उन्होंने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को वोट दिया था. यही वजह रही कि प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >