Himachal Political Crisis: बागी विधायक विक्रमादित्य सिंह ने वापस लिया इस्तीफा! क्या थम गया हिमाचल का सियासी संकट

Himachal Political Crisis: अपनी इस्तीफा वापसी पर कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस्तीफा वापस लेने और जब तक पर्यवेक्षकों की बातचीत और कार्रवाई पूरी न हो जाए, तब तक इस्तीफे पर जोर न देना, दोनों में अंतर है.

Himachal Political Crisis: हिमाचल प्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस के लिए एक राहत भरी खबर है. खबर है कि विक्रमादित्य सिंह ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा वापस लेने का ऐलान किया है. गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है, इस कारण वो उन पर दबाव नहीं बनाएंगे. गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि गिले शिकवे दूर हो जाएंगे.

विक्रमादित्य सिंह ने वापस लिया इस्तीफा

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के साथ ही हिमाचल प्रदेश में सियासी बवाल शुरू हो गया था. जिसके कुछ समय के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार सकते में आ गई थी. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी. इसके बाद मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया. इस सब घटनाओं से देखते ही देखते हिमाचल की राजनीति गर्मा गई थी. मीडिया रिपोर्ट में प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस्तीफे की बात भी होने लगी थी. हालांकि इस बीच सीएम सुक्खू ने साफ कर दिया है कि वो इस्तीफा नहीं देने वाले हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि बीजेपी कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश रच रही है जिसमें वो नाकाम रही है.

आने वाले समय में लिया जाएगा अंतिम फैसला- विक्रमादित्य सिंह

वहीं अपनी इस्तीफा वापसी पर कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस्तीफा वापस लेने और जब तक पर्यवेक्षकों की बातचीत और कार्रवाई पूरी न हो जाए, तब तक इस्तीफे पर जोर न देना, दोनों में अंतर है. हमने पर्यवेक्षकों से बात की है. हमने उन्हें वर्तमान स्थिति के बारे में सूचित कर दिया है. जब तक कोई निर्णय नहीं हो जाता, मैं अपने इस्तीफे पर जोर नहीं दूंगा. अंतिम निर्णय आने वाले समय में लिया जाएगा.

विक्रमादित्य सिंह मेरे छोटे भाई जैसे- सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह उनके छोटे भाई जैसे हैं. आपस में जो गिले शिकवे हैं उसे दूर कर लिया जाएगा. वहीं उन्होंने यह भी बयान दिया कि विधायकों में से एक जिन्होंने राज्यसभा चुनावों में बीजेपी के उम्मीदवार को वोट दिया था उन्होंने माफी मांगी है. 

Read Also: PM Modi: विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, महाराष्ट्र से भरी हुंकार, कहा- अबकी पार 400 पार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >