हिमाचल पंचायत चुनाव: पहले चरण में 73.19 प्रतिशत मतदान; वोटिंग में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा

Himachal Panchayat Election: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत मंगलवार को 73 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ. सभी जिलों में पुरुषों की तुलना में कहीं अधिक महिलाओं ने वोट डाला. दूसरे चरण का मतदान 28 मई और तीसरे का 30 मई को होगा.

Himachal Panchayat Election: ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में लू की चेतावनी के बीच 1,293 पंचायतों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो दोपहर तीन बजे शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर तीन बजे तक 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ. आंकड़ों से पता चला कि 76.26 प्रतिशत महिला मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचीं, जबकि पुरुषों का प्रतिशत 70.20 रहा.

कुल्लू में सबसे अधिक 82.44 प्रतिशत मतदान

सबसे अधिक 82.44 प्रतिशत मतदान कुल्लू जिले में दर्ज किया गया. वहीं, सोलन में 78.59 प्रतिशत, ऊना में 77.25 प्रतिशत, सिरमौर में 76.56 प्रतिशत, शिमला में 75.14 प्रतिशत, मंडी में 73.78 प्रतिशत, बिलासपुर में 71.22 प्रतिशत, कांगड़ा में 70.28 प्रतिशत, हमीरपुर में 69.93 प्रतिशत, लाहौल और स्पीति में 69.40 प्रतिशत, चंबा में 68.12 प्रतिशत और किन्नौर में 66.12 प्रतिशत मतदान हुआ. अधिकारियों ने बताया कि मंडी जिले के एक वार्ड में पंचायत समिति के लिए मतदान रद्द कर दिया गया, क्योंकि मतपत्र पर एक उम्मीदवार का नाम नहीं था.

राज्य भर में मतदान शांतिपूर्ण रहा, मंडी के एक वार्ड में दोबारा मतदान

राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने बताया, राज्य भर में मतदान शांतिपूर्ण रहा. मंडी जिले के एक वार्ड में पंचायत समिति के लिए दोबारा मतदान होगा, क्योंकि छह उम्मीदवारों में से एक का नाम मतपत्रों पर नहीं था. मतदान करने वाली महिलाओं में 113 वर्षीय मंगलू देवी भी शामिल हैं. अपने परिवार के सदस्यों के साथ, भद्रोग गांव की मंगलू देवी ने बिलासपुर जिले के सेउ ग्राम पंचायत में स्थापित गुलाबी बूथ पर अपना वोट डाला. वह इन चुनावों में मतदान करने वाली सबसे बुजुर्ग महिलाओं में से एक थीं.

31 मई को आएंगे नतीजे

राज्य निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान और उप-प्रधान पदों के परिणाम मंगलवार को ही घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सीटों के नतीजे 31 मई को घोषित किए जाएंगे. तीन चरणों में कराए जा रहे इन चुनावों में कुल 50.89 लाख मतदाता 31,182 जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इनमें 3,754 प्रधान, 3,754 उप-प्रधान, 21,654 वार्ड सदस्य, 1,769 पंचायत समिति सदस्य और 251 जिला परिषद सदस्य शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक, 10,854 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >