अब घुसपैठियों की खैर नहीं! पीएम मोदी ने शुरू किया मिशन, होगी सख्त कार्रवाई

High Power Demography Mission: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले से घुसपैठियों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि साजिश के तहत देश की डेमोग्राफी बदली जा रही है. उन्होंने हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन शुरू करने का ऐलान किया, जिससे इस खतरे का प्रभावी तरीके से निपटा जा सके.

High Power Demography Mission: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश में रह रहे घुसपैठियों पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि सोची-समझी साजिश के तहत देश की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है और एक नए संकट के बीज बोए जा रहे हैं.

नौजवानों की रोजी-रोटी छीन रहे घुसपैठिए

पीएम मोदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि ये घुसपैठिए मेरे देश के नौजवानों की रोजी-रोटी छीन रहे हैं, बहन-बेटियों को निशाना बना रहे हैं और आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. यह देश इसे कभी सहन नहीं करेगा.

https://twitter.com/ANI/status/1956201168289325373

डेमोग्राफी के दबलाव से देश की सुरक्षा को गंभीर खतरा

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में डेमोग्राफी में बदलाव से देश की सुरक्षा को गंभीर खतरा होता है और इससे सामाजिक तनाव भी बढ़ सकता है. प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि कोई भी देश अपने देश को दूसरों के हवाले नहीं कर सकता है. हमारे पूर्वजों ने त्याग और बलिदान से यह आजादी पाई है, हमें इसे सुरक्षित रखना होगा.

घुसपैठियों के खिलाफ मिशन की शुरुआत

पीएम मोदी ने लाल किले से घोषणा की कि सरकार ने हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन शुरू करने का फैसला किया है, जिससे इस खतरे का प्रभावी तरीके से मुकाबला किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashank baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >