Heavy Rain Warning: आंधी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, देश के कई राज्यों में मौसम की करवट, IMD का अलर्ट

Heavy Rain Warning: मई महीने के अंतिम सप्ताह में देश के कई हिस्सों में आंधी बारिश का दौर दिखा. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार झारखंड से लेकर कई और राज्यों में झमाझम बारिश हुई और तेज हवा चली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के मौसम की जानकारी दी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी दिनों में कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं, भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. दक्षिण, पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी भारत के अनेक क्षेत्रों में 31 मई से 5 जून तक मौसम काफी एक्टिव रह सकता है.

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. राजस्थान में अगले सात दिनों तक मौसम काफी सक्रिय रह सकता है. इस दौरान कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक

उत्तराखंड में 31 मई, जम्मू-कश्मीर में 4 और 5 जून को गरज-चमक, बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा हो सकती है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 31 मई से 1 जून तक, राजस्थान में अगले सात दिनों के दौरान गरज-चमक, बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

बिहार समेत पूर्वी भारत में गरज-चमक और बारिश का दौर

पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो आईएमडी के मुताबिक बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. बिहार में 31 मई और 1 जून तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. ओडिशा और झारखंड में कुछ स्थानों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

मध्य भारत में भी एक्टिव रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 3 जून तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना भी व्यक्त की गई है.

पश्चिमी भारत में मानसून पूर्व गतिविधियां तेज

कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में भी मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. इन क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गुजरात में कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है.

दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज़ तूफान का खतरा

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल तथा कर्नाटक के कई हिस्सों में गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज आंधी चल सकती है, जिसके झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. वहीं केरल, माहे, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >