Aaj ka Mausam : 25 नवंबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, लो प्रेशर एरिया के कारण बदलेगा मौसम

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि 22 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर में लो प्रेशर एरिया बन सकता है. इस सिस्टम के 24 नवंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में गहराते हुए दबाव में बदलने की संभावना है. इस वजह से मौसम में बदलाव दिख सकता है.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 23 और 24 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. यहां 25 नवंबर को भी फिर तेज बारिश की संभावना है. तमिलनाडु में 22 से 24 नवंबर के बीच कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 24 नवंबर तक मौसम बारिश वाला बना रह सकता है. केरल और माहे में 22 से 23 नवंबर के बीच तेज बारिश होने का अनुमान है. कुल मिलाकर दक्षिण भारत में कई जगहों पर मौसम बदला रहेगा.

बन सकता है कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर 22 नवंबर को कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. यह सिस्टम पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 24 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में पहुंचकर मजबूत होकर दबाव में बदल सकता है. इसका असर आसपास के क्षेत्रों के मौसम पर पड़ सकता है.

पश्चिम और मध्य भारत के तापमान में होगी बढ़ोतरी

आईएमडी के अनुसार, अगले 72 घंटों में पश्चिम और मध्य भारत में रात का तापमान करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है. इसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है और तापमान लगभग स्थिर रहेगा. वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक घट सकता है, जिससे रात और सुबह ठंड बढ़ेगी. देश के अन्य हिस्सों में तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है.

दिल्ली-NCR में सर्दी बढ़ी

दिल्ली-NCR में सर्दी बढ़ रही है, लेकिन प्रदूषण के कारण हालात और खराब होते नजर आ रहे हैं. ठंड के साथ हवा में मौजूद पॉल्यूशन लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. 22 नवंबर को यहां का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. 23 नवंबर को तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है.

झारखंड में मौसम बदलने की संभावना

झारखंड में अगले 24 घंटों में रात का तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद फिर से गिरावट की संभावना है. 23 नवंबर से मौसम बदल सकता है और सुबह कोहरा, धुंध तथा बादल छाए रहने की उम्मीद है. उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड पर भी पड़ेगा, जिससे ठंडी हवाएं चलेंगी. 26 और 27 नवंबर को तापमान और कम हो सकता है.

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर

22 और 23 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर की संभावना है. तापमान सामान्य से कम रहेगा और सुबह-शाम ठंडी हवाओं से लोगों को ज्यादा सर्दी महसूस हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >