kal ka Mausam : लो प्रेशर एरिया की वजह से बदलेगा मौसम, 25 नवंबर तक यहां होगी भारी बारिश

kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 22 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बनने की संभावना है. यह सिस्टम आगे बढ़कर 24 नवंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में गहराते हुए दबाव में बदल सकता है, जिससे मौसम में बदलाव दिख सकता है. जानें कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 23 और 24 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु में 24 नवंबर तक बारिश की संभावना है. केरल और माहे में 22 से 23 नवंबर के बीच तेज बारिश हो सकती है. इसके अलावा 25 नवंबर को अंडमान-निकोबार में फिर से भारी बारिश होने की संभावना है. 22 से 24 नवंबर के बीच तमिलनाडु में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में होगी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी

IMD के अनुसार, अगले 72 घंटों में पश्चिम और मध्य भारत में रात के तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, यानी मौसम लगभग स्थिर बना रहेगा. उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. यानी रात और सुबह के समय ठंड बढ़ने की संभावना है. देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

मौसम बदलेगा झारखंड में

झारखंड में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है. 23 नवंबर से मौसम का रुख बदल सकता है. सुबह कोहरा और धुंध छा सकते हैं और आसमान में बादल रहने की भी उम्मीद है. उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में भी दिखेगा, जिससे ठंडी हवाएं चलेंगी. 26 और 27 नवंबर को तापमान और कम हो सकता है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, 26 नवंबर तक यहां होगी भारी बारिश

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर

विभाग के अनुसार, 22 और 23 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर जारी रहने की संभावना है. इन दिनों तापमान सामान्य से काफी नीचे रह सकता है, जिससे ठंड बढ़ेगी और लोगों को सुबह-शाम तेज सर्द हवा परेशान कर सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >