Heavy Rain Warning: 17 से 22 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में 80 किलोमीटर की रफ्तार से तूफानी हवा

Heavy Rain Warning: देश के कई इलाकों में मानसून की बारिश जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 17 से 22 जून के दौरान मौसम के तेवर और तल्ख हो सकते हैं. कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने, तेज हवाएं, ओलावृष्टि की संभावना है.

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 17 जून से लेकर 22 जून के दौरान बारिश की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 17 से लेकर 22 जून के बीच आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक क्षेत्र में आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है.

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश और तेज

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में 17 से 22 जून के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. राजस्थान में 17, 18, 19, 20 और 22 जून के दौरान तेज आंधी चल सकती है. मौसम विभाग के मताबिक राजस्थान के कई हिस्सों में 17 और 18 जून को 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है. वहीं झोंके के दौरान इसकी रफ्तार बढ़कर 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

मध्य भारत में गरज-चमक के साथ बारिश

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 17 से 22 जून के दौरान कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18 और 19 जून को तेज हवाओं के साथ आंधी चल सकती है, जिसकी गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा और झोंके 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रह सकती है.

पूर्वी भारत में झारखंड-बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट

बिहार, झारखंड और ओडिशा में 17 से 22 जून तक कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. झारखंड में 17 और 18 जून और 21 से 22 जून के दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. 19 और 20 जून को झारखंड में आंधी-तूफान की चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा और झोंके 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं. बिहार में 17 से 20 जून के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 17 से 22 जून के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 से 22 जून के दौरान कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में 18 से 22 जून और असम और मेघालय में 18 से 20 जून के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. कई क्षेत्रों में गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.

पश्चिम भारत में हल्की बारिश की संभावना

कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 17 से 22 जून के दौरान हल्की बारिश की संभावना है. गुजरात क्षेत्र में 17 और 18 जून तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि कोंकण और गोवा में 17 से 19 जून के दौरान गर्म और उमस भरा मौसम बने रहने की संभावना है.

दक्षिण भारत में मानसून की बारिश का दौर जारी रहेगा

केरल और माहे में 17 से 22 जून के दौरान कई इलाकों में बारिश का अनुमान है. तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17 और 18 जून को भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने केरल और माहे में 17 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण भारत के कई इलाकों में इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

Also Read: कल का मौसम 18-19 जून: अगले 48 घंटे में 18 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >