Heavy Rain Warning: 17,18,19,20,21 और 22 अगस्त को होगी भयंकर बारिश, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अलर्ट जारी

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने, धीरे-धीरे कमजोर होने और 18 अगस्त की सुबह एक अवशेष चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में गुजरात पहुंचने की संभावना है.

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान गोवा, महाराष्ट्र (मुंबई सहित), गुजरात राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 20-22 अगस्त के दौरान बिहार, जबकि 19, 21 और 22 अगस्त को झारखंड में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 19 अगस्त को कोंकण (मुंबई सहित) और गोवा, मध्य प्रदेश के घाट क्षेत्र में अत्यधिक भारी वर्षा, 18-20 तारीख के दौरान महाराष्ट्र, 19 और 20 अगस्त को गुजरात क्षेत्र, 19 और 20 अगस्त को सौराष्ट्र, 19 और 20 अगस्त को बहुत भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. 17 तारीख को तेलंगाना, 18 और 19 तारीख को तटीय कर्नाटक और 18 अगस्त को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

पश्चिम भारत में 20 अगस्त तक बारिश का दिखेगा खौफनाक नजारा

मौसम विभाग के अनुसार कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना; गुजरात क्षेत्र में 16, 18-20 अगस्त के दौरान; सौराष्ट्र में 19 और 20 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि अगले 7 दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र, कोंकण (मुंबई सहित) और गोवा, गुजरात राज्य में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना. 20 अगस्त को 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बहुत भारी बारिश का दौर

17 तारीख को तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि 18 और 19 तारीख को तटीय कर्नाटक; 18 अगस्त को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि अगले 7 दिनों के दौरान तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 17 तारीख को तमिलनाडु; 17-19 तारीख के दौरान आंतरिक कर्नाटक; 17-20 अगस्त के दौरान केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों में 22 अगस्त होगी बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 18 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 17-19 अगस्त के दौरान विदर्भ, ओडिशा; 17 अगस्त को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह; 17, 21 और 22 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 20-22 अगस्त के दौरान बिहार; 19, 21 और 22 अगस्त को झारखंड; 17, 21 और 22 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा; 21 और 22 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश; 17 अगस्त को विदर्भ; 18 और 19 अगस्त को ओडिशा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

अगले 7 दिन राजस्थान और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. 17-20 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, 18 और 19 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर; 17-19 अगस्त के दौरान पंजाब; 17-18 अगस्त के दौरान हरियाणा; 22 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 21 और 22 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश; 19-22 अगस्त के दौरान पश्चिमी राजस्थान और 17 अगस्त को उत्तराखंड, 19, 21 और 22 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश की संभावना. मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और राजस्थान में अधिकांश/कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

अगले 7 दिनों के दौरान असम सहित इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. 19-22 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है; 20-22 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >