Heavy Rain Alert: चक्रवात का असर, अगले 4 से 5 दिन होगी भयंकर बारिश, IMD अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 4 से 5 दिन कुछ हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में बिजली और तूफानी हवा चल सकती है. जिसकी गति 50-60 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी की है.

Heavy Rain IMD alert

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार 20 तारीख को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज हवा चलने की संभावना है. इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.20 अप्रैल को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है. 20 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं (गति 30-40 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे तक) चलने की संभावना है.

झारखंड के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम विभाग के अनुसार पहला उत्तर-पश्चिम झारखंड के ऊपर, दूसरा उत्तरी बांग्लादेश और उसके आसपास और तीसरा साइक्लोनिक सर्कुलेशन असम के ऊपर स्थित है. जिसके कारण मौसम में भारी बदलाव देखा जा रहा है. 20 अप्रैल को ओडिशा में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक) के साथ छिटपुट से लेकर हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 20 अप्रैल को झारखंड में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ बौछारें (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक) पड़ने की संभावना है. 19 अप्रैल को झारखंड और ओडिशा में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है.

अगले 4 दिनों के दौरान पूर्वोतर और पूर्वी भारत में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में आंधी, बिजली और तेज हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 23 अप्रैल के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आंधी, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.

22 से 25 अप्रैल तक यहां होगी भारी बारिश

22 से 25 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी वर्षा होने की संभावना है. केरल और माहे में आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है और अगले 5 दिनों के दौरान कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और 19 से 21 तारीख के दौरान तेलंगाना में आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट से लेकर हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है; 19 और 20 अप्रैल को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >