Heavy Rain: अगले 3 दिनों तक इन राज्यों में बारिश का कहर, आ गया IMD का अलर्ट

Heavy Rain: भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक देश के अलगअलग राज्यों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जाहिर किया है. मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है.

Heavy Rain: भारतीय मौसम विभाग ने देश भर में अगले 3 से 5 दिनों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार, कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने इस दौरान कई इलाकों में आंधी-तूफान की भी संभावना जताई है.

उत्तर भारत

  • उत्तराखंड में 4 से 10 अगस्त तक अत्यधिक बारिश होने की संभावना है.
  • हिमाचल प्रदेश में 4 से 8 अगस्त तक गरजचमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है.
  • जम्मू कश्मीर और पंजाब में 4 और 5 अगस्त को, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 4 से 6 अगस्त तक, और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 और 5 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है.

पूर्व और मध्य भारत

  • पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 4 से 9 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है.
  • बिहार में 4 से 9 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है.
  • ओडिशा में 6 और 7 अगस्त को, और झारखंड में 7 और 8 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है.

उत्तरपूर्व भारत

  • अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 4 से 10 अगस्त तक गरज और चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.
  • नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 4 से 8 अगस्त तक अत्यधिक बारिश होने की संभावना है.

दक्षिण भारत

  • केरल और तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में 5 और 6 अगस्त को अलगअलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.
  • तमिलनाडु, केरल और माहे में 4 से 8 अगस्त तक, और कर्नाटक में 48 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है.
  •  इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है.

पश्चिम भारत:

मराठवाड़ा में 6 और 7 अगस्त को, कोंकण और गोवा में 7 और 8 अगस्त को, और मध्य महाराष्ट्र में 8 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़े: Chain Snatching: कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन हुई चेन स्नैचिंग का शिकार, गृहमंत्री को चिट्ठी लिखकर की सख्त कार्रवाई की मांग

यह भी पढ़े: Indian Railway: यात्रियों के लिए जरूरी खबर, अगस्त में इस रूट की कई ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >