दिल्ली-NCR, यूपी और हरियाणा में भारी बारिश, राजस्थान में धुल भरी आंधी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

Heavy Rain: दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, झारखंड और हरियाण सहित कई राज्यों में 30 मई को अच्छी बारिश हुई. जबकि राजस्थान में धूल भरी आंधी से लोग परेशान रहे.

Heavy Rain: दिल्ली-एनसीआर में 30 मई की शाम से कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. जिससे गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था. उसी तरह हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी अच्छी बारिश हुई. झारखंड में भी सुबह-सुबह अच्छी बारिश दर्ज की गई.

झारखंड में 31 मई को भी बारिश की संभावना

झारखंड में 30 मई को अच्छी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार 31 मई से 5 जून के दौरान झारखंड में बारिश होने की संभावना है. झारखंड में 31 मई और 01 जून को ओडिशा में गरज के साथ तेजे हवाएं (हवा की गति 50-60 kmph तक पहुंच सकती है, झोंकों में 70 kmph तक) चलने की संभावना है.
बिहार में 31 मई से 1 जून के दौरान बारिश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 31 मई से 05 जून तक, गरज-चमक और तेज हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है) के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. गंगा-तटीय पश्चिम बंगाल में 31 मई को, गरज-चमक और तेज हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है) के साथ कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बिहार में 31 मई से 01 जून के दौरान बारिश की संभावना है.

31 मई से 01 जून के दौरान ओडिशा में भारी बारिश

31 मई से 01 जून के दौरान ओडिशा में; और 04 तथा 05 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. 31 मई को उत्तराखंड में; और 04 तथा 05 जून को जम्मू-कश्मीर में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं (गति 40-50 kmph तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

5 जून तक इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 31 मई से 01 जून तक और फिर 04, 05 जून को; असम और मेघालय में 01 से 05 जून तक; तथा अरुणाचल प्रदेश में 02 से 05 जून तक कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

कर्नाटक में 31 मई को बारिश की संभावना, 3 जून तक आंधी-तूफान की उम्मीद

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 31 मई को; तथा तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 31 मई से 03 जून तक, गरज-चमक और तेज हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है) के साथ कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

अगले 7 दिनों के दौरान राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

31 मई से 01 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश में; और अगले 7 दिनों के दौरान राजस्थान में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं (गति 40-50 kmph तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 31 मई को पूर्वी राजस्थान में, तथा 31 मई से 01 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी चलने की प्रबल संभावना है.

इन राज्यों में 31 मई से 3 जून के दौरान आंधी-तूफान के साथ बारिश

31 मई से 03 जून के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक) के साथ कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 31 मई को विदर्भ में; 31 मई से 03 जून के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में; तथा 30 मई से 01 जून के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा, झोंकों के साथ 70 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है. 31 मई से 01 जून के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: केरलम में जोरदार बारिश शुरू, 3 से 4 दिनों में मानसून के आगमन की हो सकती है घोषणा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >