Heavy Rain: 5,6,7,8,9 और 10 अक्टूबर को इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर, IMD अलर्ट

Heavy Rain: देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल गया है. कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. आईएमडी का अनुमान है कि आगामी दिनों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक 5 से लेकर 10 अक्टूबर तक कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, कहीं-कहीं तेज हवा भी चलने की संभावना है.

Heavy Rain: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण 5 और 6 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम भारत में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कई इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है. वहीं, 8 अक्टूबर से अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक आज (5 अक्टूबर) को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. पश्चिम बंगाल में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है. दार्जिलिंग की पहाड़ियों में शनिवार को कई जगह लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हुए थे. इसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, दो लोग लापता है. भूस्खलन के कारण कई मकान बह गए, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और दूरदराज के कई गांवों का संपर्क टूट गया.

भारी बारिश का रेड अलर्ट (Heavy Rain Alert)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग सहित उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में छह अक्टूबर तक अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने और अधिक भूस्खलन और सड़कें अवरुद्ध होने की चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक भीषण चक्रवाती तूफान शक्ति उत्तर-पश्चिम और उससे सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा. यह आज यानी 5 अक्टूबर सुबह साढ़े 8 बजे उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित था. 6 अक्टूबर की सुबह तक यह पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में बढ़ते रहने और धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है. इसके असर से देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है. एक नजर डालते हैं आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

पश्चिम बंगाल समेत पूर्वी भारत में अत्यधिक बारिश (Heavy Rain Alert)

मौसम विभाग के मुताबिक 5 अक्टूबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है. वहीं 6 अक्टूबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है . कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर तक हो सकती है.

उत्तर-पश्चिम भारत गरज-चमक के साथ बारिश (IMD Rain Alert)

मौसम विभाग के मुताबिक 5 से 7 अक्टूबर के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में गरज, बिजली और तेज हवाएं चल सकती है. हवा की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में भयंकर बारिश हो सकती है. 5 और 6 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 6 और 7 अक्टूबर को उत्तराखंड, 6 अक्टूबर को हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, 6 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश

5, 6 और 10 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. 5 से 10 अक्टूबर के दौरान असम और मेघालय, 6 से 11 अक्टूबर के दौरान नागालैंड, 8 और 9 अक्टूबर को मणिपुर, 8 अक्टूबर को मिजोरम और 5 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में गरज-चमक के साथ भारी बारिश

5 से 9 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं गरज के साथ छिटपुट से लेकर भारी बारिश हो सकती है. 5 तारीख को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, 8 से 10 अक्टूबर के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और 8 और 9 अक्टूबर को केरल में भारी बारिश की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज हवाएं चल सकती है. 5 और 6 अक्टूबर को केरल और लक्षद्वीप में बारिश की संभावना है.

 Watch Video: बिहार में बदला मौसम, दिन में हुई ‘रात’, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >