बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया, 9,10 और 11 जनवरी को यहां भारी बारिश की संभावना, शीतलहर का अलर्ट

Heavy Rain And Cold Wave: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र है. जिसकी वजह से देश के कुछ राज्यों में 9 से 11 जनवरी के बीच भारी बारिश होने की संभावना है.

Heavy Rain And Cold Wave: मौसम विभाग के अनुसार अगले 5-7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम , मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है.

9 से 11 जनवरी के दौरान भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 09 से 11 जनवरी तक तमिलनाडु और केरल और माहे में अलग-अलग/कुछ जगहों पर गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की /मध्यम बारिश होने की संभावना है; 9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और 11 जनवरी को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की बहुत संभावना है. 10 जनवरी को केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

अगले 4 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 7 से 9 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. अगले 4 हदनों तक कुछ इलाकों में घना कोहरा रहेगा.

7 और 8 जनवरी को उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना

आईएमडी के अनुसार 7 और 8 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह/रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. अगले 5 दिनों तक कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

7 से 9 जनवरी के दौरान राजस्थान में घना कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 7 से 9 जनवरी के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में सुबह/रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. अगले 4 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 7 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. अगले 2 दिनों तक कुछ इलाकों में घना कोहरा रहने का अनुमान है.

जम्मू-कश्मीर सहित इन राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना

आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर -लद्दाख -गिलगित-बालिस्टान -मुजफ्फराबाद और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 जनवरी तक; हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 जनवरी तक; दिल्ली में 7 और 8 जनवरी को; मध्य प्रदेश , असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 जनवरी तक; बिहार में 13 तारीख तक; ओडिशा में 7 जनवरी तक; अरुणाल प्रदेश में 8 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

झारखंड में 8 जनवरी तक शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 7 से 9 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा के कुछ इलाकों में; रास्थान में 8 से 11 जनवरी के दौरान; मध्य प्रदेश में 7 और 8 जनवरी को, विदर्भ , झारखंड और छत्तीसगढ़ में 8 जनवरी 2026 के दौरान शीतलहरी चलने की बहुत संभावना है. जबकि 7 जनवरी को उत्तराखंड के कुछ इलाकों में पाला पड़ने की बहुत संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >