Weather Forecast: अगले तीन घंटे में बदलेगा मौसम, 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, IMD का अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश के 10 से ज्यादा राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. उत्तर भारत, पूर्वी भारत और उत्तर-पूर्व भारत के कई राज्यों में अगले कुछ घंटों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. आईएमडी ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. पहाड़ों से लेकर मैदान तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 3 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में मौसम में बदलाव दिखेगा. आईएमडी के मुताबिक इन राज्यों के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है.

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश

मौसम विभाग ने मुताबिक अगले 3 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र , पूर्वी भारत में आंधी बारिश का दौर शुरू हो सकता है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने तीन दिन का अलर्ट भी जारी किया है. अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में मौसम का ऐसा ही हाल रहेगा.

दिल्ली एनसीआर में अलर्ट

दिल्ली में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. आईएमडी का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में आज और कल बारिश होगी. दिल्ली के आसमान पर बादल छाए हुए हैं. कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. आईएमडी का अनुमान है कि मौसमी तंत्र में बदलाव के कारण दिल्ली में एक से दो दिन बारिश होगी. इसके अलावा बादल भी छाए रहेंगे.

राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश

राजस्थान के कई इलाकों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को सुबह तक बीते चौबीस घंटे के दौरान झुंझुनू के उदयपुरवाटी में 19 मिलीमीटर, सीकर के फतेहपुर में 16 मिमी, गंगानगर में 15.1 मिमी और खेतड़ी में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा.

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के शिमला, लाहौल और स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिलों में छिटपुट और ऊंचे इलाकों में हिमपात देखने को मिला. जबकि मध्य एवं निचले पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश हुई. बर्फबारी के बाद मनाली के नेहरू कुंड से आगे की सड़कें ज्यादातर वाहनों के लिए बंद कर दी गई हैं. शिमला जिले में चौपाल-देहा सड़क समेत पांच संपर्क मार्ग बंद हैं और उन मार्गों से बर्फ हटाने के लिए मशीनें लगाई की जा रही हैं. हिमाचल के बैजनाथ, गोहर, कटौला, ब्राह्मणी, ओयलन, ऊना समेत कई इलाकों में बारिश हुई.

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में गुरुवार को बर्फबारी हुई. जबकि, मैदानी इलाकों में बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, बडगाम में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई. बका दें, कश्मीर में इस साल ज्यादातर शुष्क सर्दी रही. जनवरी और फरवरी के महीनों में करीब 80 फीसदी कम बारिश हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >