Heavy Rain Alert: 15 से ज्यादा राज्यों में तूफान के साथ जोरदार बारिश, IMD की चेतावनी, 3 मई तक राहत नहीं

Heavy Rain Alert: पूर्वी भारत, उत्तर पूर्वी भारत, मध्य भारत और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम तल्ख है. कई इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 3 मई तक कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी का दौर जारी रह सकता है.

Heavy Rain Alert: पूर्वी भारत, उत्तर पूर्वी भारत, मध्य भारत समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में मई के पहले सप्ताह तक राहत नहीं है. मौसम विभाग ने कहा है इस दौरान कई इलाकों में गरज, बिजली, ओलावृष्टि, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 3 मई तक तेज हवा और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

Heavy rain imd alert

आईएमडी ने बताया कि 1 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में गरज चमक और धूल भरी आंधी के साथ तेज हवा और बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है. हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. इसके कारण मौसम का मिजाज कई इलाकों में बदलेगा. गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

Heavy rain alert

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जाहिर किया है कि 3 मई तक पूर्वोत्तर भारत में तूफानी हवा और बारिश का दौर जारी रहेगा. विभाग का अनुमान है कि 3 जुलाई तक मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे. पूर्वी और मध्य भारत में गरज, बिजली, ओलावृष्टि, तेज हवाओं और भारी बारिश जारी रह सकती है.

Heavy rain alert

2 और 3 मई से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव डाल सकता है. इसके प्रभाव से 30 अप्रैल से 4 मई के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली, और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert

1 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में गरज चमक और धूल भरी आंधी के साथ तेज हवा और बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है.

Rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक देश के 15 से ज्यादा राज्यों में 3 मई कर तेज बारिश और आंधी की संभावना है. उत्तर भारत के पहाड़ी इलाके, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत, उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिण भारत के कई राज्यों घनघोर बारिश हो सकती है.

Heavy rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश होने की उम्मीद है. इस दौरान कई इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 2 मई तक पूर्वी भारत, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, और छत्तीसगढ़ में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.

Rain alert

आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, और कराईकल में गरज के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा से लेकर 50 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है. 2 मई तक आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ छींटे और तेज हवा की संभावना है.

Rain alert

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >