27, 28,29, 30 अप्रैल से लेकर 1 और 2 मई बारिश, गरज चमक के साथ तेज हवा

Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में इस सप्ताह मौसम का मिजाज बदल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार पूर्वोत्तर, पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिण भारत में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है.

Heavy Rain Alert: एक नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 2 मई तक मौसम की करवट जारी रह सकती है. इस दौरान पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. कई हिस्सों में तूफानी हवा चलने की भी संभावना है. आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है. उन्होंने कहा- अगले दो दिनों में पंजाब और हरियाणा में भी तेज आंधी-तूफान आ सकता है, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है.

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 और 29 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, 28 से 30 अप्रैल और 3 मई को हिमाचल प्रदेश और 28 अप्रैल से 3 मई के दौरान उत्तराखंड के कई स्थानों पर गरज-चमक, बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इस दौरान हल्की से मध्यम कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है. 28 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, 28 और 29 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है.

दिल्ली से लेकर पंजाब हरियाणा में मौसम की करवट

आईएमडी के मुताबिक 28 से 30 अप्रैल और 2 से 3 मई तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मौसम की करवट जारी रह सकती है. 28 अप्रैल से 2 मई को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवा की संभावना है. 28 से 29 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान, 28 अप्रैल से 3 मई तक पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली कड़कने के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 28 और 29 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ में तेज आंधी की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा से लेकर 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

पूर्वोत्तर और उप-हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में इस सप्ताह बारिश हो सकती है. कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक और 30–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में हवा की गति 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

पूर्वी भारत में भी तेज हवाओं के साथ बारिश

पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में अगले 7 दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. झारखंड और बिहार में कुछ दिनों पर तेज आंधी और ओलावृष्टि का भी अलर्ट है, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है.

मध्य भारत में बिजली गिरने और आंधी का खतरा

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में बिजली गिरने का खतरा है, जबकि छत्तीसगढ़ में 50 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है.

दक्षिण भारत में भी बारिश का असर

मौसम विभाग के मुताबिक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही, कई जगहों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है.

Also Read: बिहार में अगले 3 दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >