अगले 72 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश, 70 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवा

Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में इस सप्ताह मौसम के तेवर तल्ख रह सकते हैं. भीषण गर्मी के बीच आंधी बारिश का दौर जारी रह सकता है. पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी राज्यों और दक्षिण भारत में बारिश के कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग का अनुमान है कि जम्मू-कश्मीर में 20 से 22 मई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. झोंकों की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. उत्तराखंड में 22 और 23 मई को बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 21 और 22 मई को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.

मैदानी इलाकों में चल सकती है तेज हवाएं

20 से 25 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है.

उत्तर-पूर्व भारत में जमकर बरसेंगे बदरा

उत्तर-पूर्व भारत में 21 मई तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इसके बाद 22 से 25 मई के दौरान बारिश का दायरा काफी बढ़ सकता है. असम और मेघालय में 21 से 25 मई के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 22 से 25 मई के बीच कई स्थानों पर बारिश हो सकती है.

बहुत भारी बारिश का अलर्ट

23 और 24 मई को अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है.
23 से 25 मई के दौरान असम और मेघालय में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

पूर्वी भारत में बारिश और आंधी का असर

पूर्वी भारत के कई राज्यों में इस सप्ताह गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

बिहार का मौसम

20 से 25 मई के दौरान बिहार में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है.
20 और 23 मई को कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है.

झारखंड का मौसम

20 से 25 मई के दौरान झारखंड में बारिश, गरज-चमक और तेज़ हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. 20 और 23 मई को तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हो सकती है बारिश

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20 से 23 मई तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है. 21 से 25 मई के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

ओडिशा में 23 मई तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 23 मई के दौरान ओडिशा में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 20 और 21 मई के बीच हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

दक्षिण भारत में गरज-चमक और तेज़ हवाओं का असर

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 20 से 25 मई के दौरान केरल, माहे और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 20 से 23 मई के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जबकि झोंकों की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 20 से 25 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कई इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है.

Also Read: यूपी में हाहाकार, दिल्ली से राजस्थान तक आग उगल रहा मौसम, 48 डिग्री पहुंचा तापमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >