बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में बदला: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का एक स्पष्ट क्षेत्र अब डिप्रेशन (गहरे कम दबाव के क्षेत्र) में बदल गया है. जिससे अगले कुछ दिनों में ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है. इस घटनाक्रम को देखते हुए ओडिशा के सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के आस-पास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र एक अवदाब में बदल गया है. यह बालासोर से दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और दीघा से दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम दिशा में 50 किलोमीटर की दूरी पर केंद्रित है. विभाग के अनुसार, इसके अगले एक दिन में चांदबाली और दीघा के बीच उत्तरी ओडिशा तट को पार करने की बहुत अधिक संभावना है.

आईएमडी ने ओडिशा के इन इलाकों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी

आईएमडी ने ओडिशा के संबलपुर, अंगुल, बौध, सोनपुर और कंधमाल में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया. 19 अन्य जिलों में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया, जिसमें लोगों से किसी भी आपदा की स्थिति में कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया, और छह अन्य जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया.

5 से 7 जुलाई के दौरान समुद्र में न जाने की सलाह

कम दबाव के असर से पांच जुलाई से सात जुलाई के बीच समुद्र के बहुत ज्यादा अशांत रहने की आशंका है, और मछुआरों को इस दौरान समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

पिछले 24 घंटे के दौरान कंधमाल में 276 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटों में ओडिशा के लगभग सभी इलाकों में भारी बारिश हुई. सबसे ज्यादा 276 मिमी बारिश कंधमाल जिले के खजूरपाडा में हुई, इसके बाद बोलांगीर जिले के तुरईकेला में 264 मिमी बारिश दर्ज की गई. भुवनेश्वर और कटक में क्रमशः 119.4 मिमी और 124.8 मिमी बारिश हुई.

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की आशंका, 7 जुलाई तक समुद्र में न जाने की सलाह

पश्चिम बंगाल में, इस अवदाब की वजह से मंगलवार सुबह तक दक्षिणी जिलों में बारिश होने की संभावना है, जिससे इस मॉनसून में बारिश की कमी पूरी होने की उम्मीद जगी है. मौसम विभाग ने मछुआरों को 7 जुलाई तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है, क्योंकि उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के तट के आस-पास तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा की रफ्तार) के साथ तूफानी मौसम रहने की आशंका है. आईएमडी के अनुसार सोमवार सुबह तक दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर के तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

8 से 10 जुलाई के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूच बिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जैसे उप हिमालयी जिलों में आठ से 10 जुलाई के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

ये भी पढ़ें: मुंबई Rain Alert: भारी बारिश से कुर्ला में एक की मौत, बाल-बाल बचा अंबानी का काफिला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >