6 से 11 अगस्त तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी-पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बिगड़ेगा मौसम

Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में मानसून की जोरदार बारिश जारी है. 6 से 11 अगस्त के बीच पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

Heavy Rain Warning: देश के पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिणी हिस्सों में मानसून पूरी तरह एक्टिव है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच से छह दिनों के दौरान कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. केरल और कर्नाटक में भी अगले चार दिनों तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश और भूस्खलन का खतरा बना रहेगा. वहीं, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज-चमक तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

मौसम विभाग के जारी अपडेट

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 11 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना केरल और कर्नाटक में अगले चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश का दौर जारी रहेगा अंडमान-निकोबार में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तूफानी हवा चल सकती है कई राज्यों में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी

कई मौसम प्रणालियां एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में बनी हुई है. मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में भी एक ट्रफ (द्रोणिका) सक्रिय है, जिसकी धुरी लगभग 71 डिग्री पूर्वी देशांतर से 31 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर तक फैली हुई है. इसके अलावा कई चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) मौसम को प्रभावित कर रहे हैं.

इन क्षेत्रों में बने हैं चक्रवाती परिसंचरण

उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश दक्षिण तमिलनाडु और पुडुचेरी उत्तर-पूर्वी बिहार तथा उससे सटे सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश और आसपास का क्षेत्र दक्षिण आंतरिक कर्नाटक

इन प्रणालियों के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

मौसम विभाग का अनुमान

पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां अगले कई दिनों तक जारी रहेंगी. कुछ इलाकों में कम समय के भीतर बहुत अधिक वर्षा होने से जलभराव और स्थानीय बाढ़ की स्थिति बन सकती है.

उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश का खतरा

मौसम विभाग के मुताबिक छह से 11 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. छह अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान में 8 और 9 अगस्त और पूर्वी राजस्थान में 7 और 8 अगस्त को बारिश की संभावना है.

भारी बारिश का पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश में 6 से 11 अगस्त उत्तराखंड में 7 से 11 अगस्त जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में 8 से 11 अगस्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 और 7 अगस्त पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 अगस्त हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 6 अगस्त पश्चिमी राजस्थान में 7 से 9 अगस्त पूर्वी राजस्थान में 6 और 9-10 अगस्त

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर

पश्चिमी मध्य प्रदेश में छह अगस्त और 10 और 11 अगस्त को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. विदर्भ में 6 से 11 अगस्त तक वर्षा जारी रहने का अनुमान है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 7 से 9 अगस्त और पूर्वी मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में 6 से 8 अगस्त तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 6 से 9 अगस्त के दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है. सात अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है.

पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में भारी बारिश

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 6 से 11 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना है. झारखंड में 6 से 8 अगस्त तथा 10-11 अगस्त और बिहार में 6 से 11 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर बारिश हो सकती है.

इन क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना

  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 6 से 8 अगस्त
  • बिहार में 6 से 8 अगस्त
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 6 से 8 अगस्त
  • गंगीय पश्चिम बंगाल में 7 और 8 अगस्त
  • झारखंड में 6 से 9 अगस्त
  • ओडिशा में 7-8 और 10-11 अगस्त

अंडमान-निकोबार में तूफानी हवाओं का अलर्ट

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 6 से 10 अगस्त के दौरान गरज के साथ तूफानी हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जो कुछ समय के लिए 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

असम-मेघालय में पूरे सप्ताह बारिश

अरुणाचल प्रदेश में 6 से 11 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना है. असम और मेघालय में भी 6 से 11 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर वर्षा हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 से 11 अगस्त तक बारिश का दौर बने रहने का अनुमान है.

पूर्वोत्तर का पूर्वानुमान

अरुणाचल प्रदेश में 7, 10 और 11 अगस्त को भारी बारिश असम और मेघालय में 6 से 11 अगस्त तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 से 11 अगस्त तक भारी बारिश छह अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका असम, मेघालय और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में 6 से 9 अगस्त तक आंधी-बिजली का खतरा

कोंकण-गोवा और महाराष्ट्र में भारी वर्षा

कोंकण और गोवा में 6 से 11 अगस्त तक बारिश होने का अनुमान है. मध्य महाराष्ट्र में भी 6 से 11 अगस्त के दौरान वर्षा जारी रह सकती है. मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में 6 से 11 अगस्त तथा गुजरात क्षेत्र में 8 से 10 अगस्त तक बारिश की संभावना है. कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में छह अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. सात अगस्त को भी इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का अनुमान है. मध्य महाराष्ट्र में 8 और 9 अगस्त और मराठवाड़ा में 7 से 9 अगस्त के दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है.

केरल और कर्नाटक में चार दिन तक मूसलाधार बारिश

तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में 6 से 11 अगस्त तक व्यापक बारिश होने की संभावना है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 6 से 8 अगस्त तक व्यापक और 9 से 11 अगस्त तक छिटपुट वर्षा हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में 6 से 11 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 6 और 7 अगस्त को गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की गति कुछ समय के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

Also Read: कोलकाता में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली गिरने से 4 की मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >