Heavy Rain Alert:  21,22,23,24,25 और 26 जुलाई को होगी भारी बारिश, आ गया IMD का अलर्ट

Heavy Rain Alert : 20 से 26 जुलाई के बीच कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में अगले 6-7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

Heavy Rain Alert:  20 से 26 जुलाई के बीच कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में 20 से 26 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 20 से 24 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है. वहीं 23 जुलाई से तटीय ओडिशा में बारिश में तेजी आ सकती है. केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में अगले 6-7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है.

उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार

उत्तराखंड में 20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. पंजाब, जम्मू-कश्मीर में 21 से 24 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 और 21 जुलाई को और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 जुलाई को बारिश के आसार हैं. पश्चिमी राजस्थान में 20 जुलाई को, पूर्वी राजस्थान में 22 और 26 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है. हरियाणा में 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है.

बिहार के अलावा इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

23 से 25 जुलाई के बीच विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश के आसार हैं. 21 से 22 जुलाई तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 21 से 25 जुलाई तक विदर्भ और छत्तीसगढ़ में, 23 से 26 जुलाई तक मध्य प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में, 21 से 26 जुलाई तक ओडिशा में, 24 से 26 जुलाई के बीच बिहार में भी भारी बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: 20 से 26 जुलाई तक 15 से ज्यादा राज्यों में आफत की बरसात, IMD का हाई अलर्ट

महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर भारी होगी

21 से 26 जुलाई के बीच कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 21 जुलाई को मराठवाड़ा में भारी बारिश की संभावना है. अगले 5 दिनों तक इन क्षेत्रों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >