Heavy Rain Alert : 23, 24 और 25 जून को दिल्ली–एनसीआर में होगी भारी बारिश, IMD का आया अलर्ट

Heavy Rain Alert : दिल्ली और इससे सटे इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने यह भी संकेत दिया है कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मानसून का आगमन नजदीक है. संभवतः 24 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है. जानें मौसम विभाग की ओर से क्या जानकारी दी गई है.

Heavy Rain Alert : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार, 23 जून को दिल्ली, गुड़गांव और फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अलर्ट में गरज और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में पूरे दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, साथ ही हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. आईएमडी ने अपने साप्ताहिक मौसम बुलेटिन में कहा, “शाम के दौरान – हल्की से मध्यम बारिश, बिजली के साथ आंधी और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलेंगी.” रात के दौरान भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की उम्मीद विभाग की ओर से की गई है.

पूरे दिन दिल्ली में होती रहेगी बारिश

मौसम विभाग ने अगले दो दिन (24 और 25 जून को ) ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान व्यक्त किया है. मंगलवार के पूर्वानुमान में दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश का  दौर जारी रहने की बात कही गई है. आईएमडी ने कहा, “सुबह के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने के साथ गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी. यह पैटर्न सुबह, दोपहर, शाम और रात में भी दोहराया जा सकता है.

दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम

दिल्ली के पड़ोसी शहर गुड़गांव और फरीदाबाद में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली एनसीआर के इन इलाकों में भारी बारिश होने की उम्मीद है, साथ ही दिन भर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई है. इस बीच, आईएमडी ने 26 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और कोंकण और गोवा क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है. वहीं मध्य प्रदेश में 23 और 24 जून को अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मानसून 24 जून तक पहुंच सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >