Heavy Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, इन राज्यों में 72 घंटों तक होगी भारी बारिश! IMD का अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है. आईएमडी के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च को एक्टिव हो रहा है. इसके कारण मौसम का मिजाज बदलेगा. कई राज्यों में बारिश की संभावना है.

Heavy Rain Alert: मार्च महीने से गर्मी की शुरुआत हो जाती है. देश के कई राज्यों में गर्मी की दस्तक हो गई है. इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. इसका असर 11 मार्च तक रह सकता है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश समेत कई और राज्यों में आंधी बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

अभी कैसा है देश में मौसमी सिस्टम

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. पहले मौजूद पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों से पूर्वोत्तर दिशा में आगे बढ़ चुका है. मौसमी प्रणाली के कारण बुधवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र में उत्तर-पश्चिमी दिशा से तेज हवाएं चलीं. जबकि, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई.

कई इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय बारिश के साथ आंधी तूफान का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अगले दो से तीन दिन तक तेज हवाएं चल सकती है. उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने का अनुमान नहीं है. इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है. तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है.

बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण गिरा पारा

स्काईमेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में दिल्ली-यूपी से लेकर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात समेत कई और राज्यों में उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज हवाएं चलीं. इसके कारण इन राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. बीते कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश समेत कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है. इस कारण भी तापमान में गिरावट आई है.

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

वेदर रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों में दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई और इलाकों में तेज हवा चलेंगी. असम के कुछ इलाके, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कुछ और इलाकों में तेज बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >