Heavy Rain Alert : इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का आया अलर्ट

Heavy Rain Alert : पूर्वोत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में लू चल सकती है. मौसम विभाग का अलर्ट आया.

Heavy Rain Alert : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश भर के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने कहा है कि एक पूर्व-पश्चिम टर्फ उत्तर-पश्चिम राजस्थान से पूर्वी बांग्लादेश तक और एक उत्तर-दक्षिण टर्फ उत्तरी छत्तीसगढ़ से निचले क्षोभमंडल स्तर पर मन्नार की खाड़ी तक बना हुआ है. इसके प्रभाव के कारण भारी बारिश का अनुमान है.

उत्तर भारत में होगी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर और मध्य पाकिस्तान पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक्टिव है, जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव की वजह से पश्चिमी हिमालय में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर-पूर्व असम पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण और उत्तर-पश्चिम राजस्थान से पूर्वी बांग्लादेश तक एक पूर्व-पश्चिम टर्फ पूरे क्षेत्र में महत्वपूर्ण मौसमी गतिविधि को बढ़ावा दे रहा है. अगले सात दिनों तक पूर्वोत्तर में बिजली गिरने की संभावना है. यहां तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा, 50 किमी/घंटा तक की गति) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है. कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है. असम और मेघालय में 26 अप्रैल तक जबकि अरुणाचल प्रदेश में 22-26 अप्रैल तक बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 अप्रैल तक बारिश का पूर्वानुमान है.

दक्षिण भारत में होगी बारिश

अगले सात दिनों में कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, केरल और माहे में गरज के साथ बारिश की संभावना है. इन राज्यों में बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी/घंटा, 50 किमी/घंटा तक की गति) के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना लगाई गई है. इस दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तेलंगाना में भी बिजली गिरने की संभावना है.

बिहार और झारखंड में लू चलने की आशंका

बिहार और झारखंड में 25 और 26 अप्रैल को लू चलने की आशंका है. इसके अलावा, 23 से 26 अप्रैल तक बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में रात में गर्म मौसम रहने का अनुमान है. हरियाणा और ओडिशा में 25 अप्रैल तक और उत्तर प्रदेश में 22 से 26 अप्रैल तक भीषण गर्मी पड़ सकती है. पूर्वी राजस्थान में 26 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है, जबकि मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में  25 अप्रैल के बीच ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >