Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम, 20 से 25 सितंबर कई राज्यों भारी बारिश,75 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Heavy Rain Alert: 20 से 25 सितंबर के बीच देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. बंगाल की खाड़ी में बन रहा मौसम सिस्टम आगामी दिनों में डीप डिप्रेशन में बदल सकता है. इसके असर से ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, विदर्भ, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण 19 सितंबर की शाम तक कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है. यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 21 सितंबर तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन और 22 सितंबर तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन बन सकता है. इसके 23 सितंबर की सुबह दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंचने की संभावना है.

उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश तक होगी बारिश?

आईएमडी के मुताबिक उत्तर भारत में 20 से 25 सितंबर के बीच कई जगह बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में पूरे इस दौर यानी 20 से 25 सितंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 सितंबर को बारिश की संभावना है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 सितंबर और फिर 23 से 25 सितंबर के बीच बारिश का अनुमान है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 सितंबर को कुछ जगह बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में बारिश का दौर

मध्य भारत में भी बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20 से 25 सितंबर के बीच कुछ जगह बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 से 23 सितंबर तक बारिश की संभावना है. 24 और 25 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ सकता है. छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 20 से 25 सितंबर तक कई जगह बारिश हो सकती है. विदर्भ में 23 और 25 सितंबर को भारी बारिश और 24 सितंबर को कुछ जगह बहुत भारी बारिश हो सकती है.

ओडिशा, झारखंड, बिहार और बंगाल में बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत में आगामी दिनों में बारिश का जोर बढ़ सकता है. गंगीय पश्चिम बंगाल में 20 से 25 सितंबर तक कई जगह बारिश हो सकती है. ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में 22 से 25 सितंबर, झारखंड में 23 से 25 सितंबर और बिहार में 24 से 25 सितंबर के बीच कई जगह बारिश की संभावना है. झारखंड में 22 से 25 सितंबर के बीच गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, जो झोंकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश जारी

पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 20 से 25 सितंबर तक कुछ जगह बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में 20 से 23 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश और 24-25 सितंबर को बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है. 23 से 25 सितंबर के दौरान असम और मेघालय में भारी बारिशकी संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 से 24 सितंबर के बीच कुछ जगह भारी बारिश की संभावना है.

दक्षिण भारत में भी भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में केरल, माहे, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 20 से 25 सितंबर के दौरान कई जगह बारिश हो सकती है. तटीय कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में भी 20 से 25 सितंबर के बीच बारिश का दौर बना रह सकता है. तटीय आंध्र प्रदेश में 20 सितंबर और फिर 23 से 25 सितंबर के बीच कुछ जगह बारिश की संभावना है. वहीं तटीय आंध्र प्रदेश में 22 से 24 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. तेलंगाना में 22 से 25 सितंबर के बीच भी कुछ जगह बहुत भारी बारिश की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी में चलेंगी तेज हवाएं

बंगाल की खाड़ी में मौसमी सिस्टम मजबूत होने के साथ हवा की रफ्तार भी बढ़ सकती है. 20 सितंबर को पूर्व-मध्य और आसपास के अंडमान सागर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 21 सितंबर को यह बढ़कर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

22 सितंबर को मध्य बंगाल की खाड़ी में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 23 सितंबर को पश्चिम-मध्य और आसपास के उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में हवा 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती है. यह स्थिति 24 सितंबर की शाम तक बनी रह सकती है.

तारीखक्षेत्रहवा की रफ्तारझोंकों की रफ्तार
20 सितंबरपूर्व-मध्य और आसपास का अंडमान सागर40-50 किमी/घंटा60 किमी/घंटा तक
21 सितंबरपूर्व-मध्य और आसपास की उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी45-55 किमी/घंटा65 किमी/घंटा तक
22 सितंबरमध्य बंगाल की खाड़ी50-60 किमी/घंटा70 किमी/घंटा तक
23 सितंबरपश्चिम-मध्य और आसपास की उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी55-65 किमी/घंटा75 किमी/घंटा तक
24 सितंबरपश्चिम-मध्य और आसपास की उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ीतेज हवाओं की स्थिति बनी रहने की संभावनाशाम तक असर

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह

समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना को देखते हुए मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है. 20 से 22 सितंबर तक पूर्व-मध्य और आसपास के उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तथा 22 से 24 सितंबर तक पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों के पास समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है.

Also Read: Weekly Weather: अगले सात दिन कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें 19 से 25 सितंबर का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >