Weather Forecast : लो प्रेशर का दिखेगा असर, झारखंड-बिहार सहित इन राज्यों में होगी बारिश

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने कम दबाव (लो प्रेशर) के क्षेत्र का असर दिखेगा. इसके चलते अगले सात दिनों तक पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 16 से 17 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में 16 जुलाई को कुछ जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं, 16 से 19 जुलाई तक पंजाब, 16 से 20 जुलाई तक हरियाणा और चंडीगढ़, 16 से 18 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 16 से 17 जुलाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश जारी रहने का अनुमान है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश का अनुमान

विभाग के अनुसार 16 से 21 जुलाई के दौरान विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 से 19 जुलाई तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है. इसके अलावा 20 और 21 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ में 16 से 21 जुलाई तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है.

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 जुलाई को झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है. वहीं दक्षिणी और आसपास के इलाकों में भी कुछ जगहों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अनुमान है. 16 जुलाई को रामगढ़, बोकारो और धनबाद के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.


झारखंड का मौसम

बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 16 जुलाई को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल समेत पश्चिमी बिहार के कुछ जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, बिहार के बाकी जिलों में फिलहाल किसी विशेष मौसम चेतावनी की संभावना नहीं है.


बिहार का मौसम

पूर्वोत्तर भारत में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका

IMD के अनुसार 16 से 21 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के ज्यादातर इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश में 16 जुलाई, असम और मेघालय में 16 से 19 जुलाई जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 से 17 जुलाई के बीच कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है.

दक्षिण भारत का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार 16 से 21 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, केरल और माहे में 16 जुलाई और 21 जुलाई, लक्षद्वीप में 17 और 21 जुलाई, तटीय कर्नाटक में 15 से 17 जुलाई जबकि उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 16 से 21 जुलाई के बीच कई जगहों पर बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 16 जुलाई को दिल्ली में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और मौसम सामान्य रहेगा. अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. इस दौरान गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है. वहीं, कुछ इलाकों में 17 जुलाई को बादल छाए रहेंगे. 18 जुलाई को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है.


राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना

राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून का असर कमजोर होने के बीच राज्य में कई जगह आने वाले दिनों में हल्की बारिश होने का अनुमान है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकतर भागों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज धूलभरी हवाएं चल सकती हैं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >