मौसम: बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों का वेदर अपडेट

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 12 जुलाई को पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका), सिक्किम, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जानें विभाग की ओर से क्या दी गई जानकारी.

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 12 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, 12 से 15 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और 12 से 17 जुलाई तक उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है.

12 से 17 जुलाई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलावा विदर्भ में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, 12 से 13 जुलाई तक छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. इसके बाद 14 से 17 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ के बड़े हिस्से में भारी बारिश होने का अनुमान है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा ?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 12 से 14 जुलाई तक दिल्ली में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. हवा की रफ्तार 10 से 25 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है. फिलहाल इन तीन दिनों के दौरान बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादलों के कारण उमस बनी रह सकती है.


झारखंड में बारिश के आसार

12 से 14 जुलाई तक झारखंड में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और वज्रपात की भी आशंका है.


राजस्थान में मानसून कमजोर

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मानसून कमजोर रहने की संभावना है. इस दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. फिलहाल भारी बारिश की संभावना नहीं है.

बंगाल में भारी बारिश का पूर्वानुमान

पश्चिम बंगाल के बड़े हिस्से में मानसून की मूसलाधार बारिश हुई. आईएमडी ने दक्षिण बंगाल में 13 जुलाई तक और उत्तर बंगाल में 15 जुलाई तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. अनुमान जताया गया है कि कोलकाता में अगले कुछ दिनों तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >