Heavy Rain: 9-12 अक्टूबर तक भयंकर बारिश की संभावना, आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD अलर्ट

Heavy Rain: मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

Heavy Rain: मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, केरल और माहे में 9 से 12 अक्टूबर तक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 9 से 10 अक्टूबर तक, रायलसीमा में 9 से 10 अक्टूबर को, तटीय कर्नाटक में 10 अक्टूबर को तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है.

अगले 5 दिन तमिलनाडु, केरल और माहे में तूफान की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक तमिलनाडु, केरल और माहे, तेलंगाना में तेज हवाओं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) के साथ तूफान की संभावना है. जबकि तटीय कर्नाटक में अगले 2-3 दिनों तक; तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अगले 5 दिनों तक; रायलसीमा में 9 से 10 अतटूबर तक बिजली के साथ तूफान की संभावना है.

बंगाल और ओडिशा में 11 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 9 से 10 अक्टूबर तक, ओडिशा में 9 से 11 अक्टूबर तक तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है.

10 अक्टूबर तक असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर सहित इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 9 से 10 अक्टूबर के दौरान असम और मेघायल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 10 अक्टूबर तक, अरुणाचल प्रदेश में 10 अक्टूबर को तूफान के साथ-साथ भारी बारिश की संभावना है.

मछुआरों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने अरब सागर में 9 से 10 अक्टूबर के दौरान केरल, लक्षद्वीप क्षेत्र और पश्चिम मध्य से सटे उत्तर-पश्चिम अरब सागर के कुछ हिस्सों में और 9 अक्टूबर को कर्नाटक के तटों पर मछुआरों को न जाने की सलाह दी गई है. इसके अलावा 9 से 13 अक्टूबर के दौरान मन्नार की खाड़ी और उससे सटे कोमोरिन क्षेत्र में न जाने की सलाह दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >