देश के इस इलाके में मचा हड़कंप, 1 महीने में 18 लोगों को पड़ा दिल का दौरा

Heart Attack : कर्नाटक के हासन जिले में दिल का दौरा पड़ने के मामले बढ़े हैं. इसने लोगों और सरकार को टेंशन में डाल दिया है. इसे देखते हुए राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए और मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने जानें क्या कहा मामले को लेकर?

Heart Attack : कर्नाटक के हासन जिले में दिल का दौरा पड़ने के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है. इसके बाद सरकार हरकत में आ गई. इन मामलों की जांच राज्य सरकार करेगी. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने इस बात की जानकारी दी. राव ने हासन जिले में दिल का दौरा पड़ने के बढ़ते मामलों की जांच के लिए विशेषज्ञों से एक अध्ययन करवाने का आदेश दिया है.

मंत्री दिनेश गुंडू राव ने क्या कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि हासन जिले में एक माह के भीतर दिल का दौरा पड़ने के आए 18 मामलों को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले ही विभाग के अधिकारियों को ‘जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च’ के निदेशक के नेतृत्व में दिल का दौरा पड़ने के बढ़ते मामलों की विशेषज्ञों द्वारा जांच करवाने और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.’’

बदलती जीवनशैली, खानपान की वजह से दिल का दौरा

राव के अनुसार राज्य सरकार ने  दिल का दौरा के मामलों को रोकने के लिए ‘पुनीत राजकुमार हृदय ज्योति’ योजना शुरू की है. लेकिन, हाल में युवाओं में दिल का दौरा पड़ने के बढ़ते मामलों पर गहराई से स्टडी करने की जरूरत है. हालांकि, बदलती जीवनशैली, खानपान और नॉन कम्यूनिकल डिजीज को दिल की समस्याओं का कारण माना जाता है, लेकिन हासन में सामने आए मामलों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इसका समाधान तलाशने के लिए, विशेषज्ञों की एक टीम को शोध करने और 10 दिन के भीतर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >