Haryana Explosion: सोनीपत में विस्फोट, 3 लोगों की मौत, 7 घायल

Haryana Explosion: हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा के रिधाऊ गांव में एक घर में विस्फोट होने से 3 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 7 लोग घायल हैं.

Haryana Explosion: हरियाणा विस्फोट को लेकर सोनीपत के एसीपी जीत सिंह ने बताया, एक घर में विस्फोट की सूचना मिली थी और हमें मौके से पटाखों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली है. कुछ लोगों ने बताया कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है. एफएसएल टीम को बुलाया गया है. 3 शव बरामद किए गए हैं और 7 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घर के मालिक को हिरासत में लिया गया है. जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >